शाजापुर में दीपावली पर्व के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। सुरक्षा और सफाई के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। शहर के बाजारों में सुबह से ही जबरदस्त चहल-पहल देखने को मिल रही है। पर्व के सुचारू संचालन के लिए पुलिस, नगर पालिका और स्वास्थ्य विभाग सक्र
.
नगर पालिका सीएमओ भूपेंद्र कुमार दीक्षित ने बताया कि दीपोत्सव के लिए सभी सफाई कर्मचारियों को सुबह-शाम की शिफ्ट में तैनात किया गया है, ताकि शहर में स्वच्छता बनी रहे।किसी भी आपात स्थिति, खासकर आगजनी से निपटने के लिए तीन फायर ब्रिगेड वाहनों को पानी से भरकर तैयार रखा गया है। आग की सूचना पर दल तुरंत मौके पर पहुंचेगा। फायर ब्रिगेड के लिए आपातकालीन नंबर 101 और 112 डायल किया जा सकता है।
सुरक्षा और यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष इंतजाम किए गए हैं। यातायात थाना प्रभारी सौरव शुक्ला ने बताया कि सभी प्रमुख चौराहों पर पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं।दोपहिया वाहन चालकों से सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की गई है, क्योंकि गली-मोहल्लों में बच्चे पटाखे फोड़ते हैं। पुलिस रातभर चेकिंग अभियान भी चलाएगी ताकि हुड़दंग मचाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जा सके।
शाजापुर एसपी यशपाल सिंह राजपूत ने जिले के सभी थाना प्रभारियों को सतर्क रहने और गश्त बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। गुंडे-बदमाशों पर नजर रखने के लिए नगर बीट पार्टियों को लगातार भ्रमण करने को कहा गया है।
जिला अस्पताल में भी प्रशासन ने आपातकालीन स्थितियों से निपटने की तैयारी कर ली है। सिविल सर्जन डॉ. बी.एस. मीणा ने बताया कि दीपावली पर्व पर 24 घंटे डॉक्टर ड्यूटी पर तैनात रहेंगे। किसी भी दुर्घटना या हादसे की स्थिति में मरीजों को तत्काल उपचार उपलब्ध कराया जाएगा।

