सिवनी के धनोरा थाना क्षेत्र के घटेरी गांल में एक युवक का शव फांसी के फंदे पर लटका मिला। जानकारी के मुताबिक दीपक डेहरिया (32) उर्फ राजा, पिता संतलाल डेहरिया, निवासी घटेरी का शव सोमवार सुबह अपने कमरे में गमछे से फांसी लगा ली। सुबह परिजनों ने उसे फंदे प
.
परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा। पुलिस मामले की जांच कर रही है और आत्महत्या के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
परिजन बोले-कच्ची शराब पीकर आत्महत्या कर रहे लोग
इस मामले में मृतक के परिजन राजेंद्र डेहरिया और घनश्याम डेहरिया ने बताया कि घटेरी गांव में कुछ लोग अवैध कच्ची शराब बना रहे हैं। उनका आरोप है कि शराब पीकर लोग नशे में इस तरह के कदम उठा रहे हैं और मृतक ने भी शराब के अत्यधिक सेवन के कारण आत्महत्या की है।ॉ
गांव को दो लोगो की पिछले दिनों भी हुई थी मौत
परिजनों ने यह भी बताया कि इससे पहले भी शराब के कारण गांव में दो लोगों की मौत हो चुकी है। उन्होंने एक साल पहले पुलिस और आबकारी विभाग को शराब बंद कराने के लिए शिकायत भी की थी, लेकिन इस ओर ध्यान नहीं दिया गया। तीन दिन पहले गांव में शराब बंद कराने के लिए एक बैठक भी हुई थी, लेकिन बिक्री बंद नहीं हुई।
धनोरा थाना प्रभारी मनीष बंसोड़ ने बताया कि घटेरी ग्राम में एक व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। मृतक के शव का पंचनामा बनाकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है और घटना की विस्तृत जांच की जा रही है।