₹2 करोड़ से सजे महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की भीड़: रोशनी से सजे बाजार, अग्नि सुरक्षा कंट्रोल रुम बनाया; सुरक्षा-इमरजेंसी के लिए प्रशासन अलर्ट – Ratlam News

₹2 करोड़ से सजे महालक्ष्मी मंदिर में भक्तों की भीड़:  रोशनी से सजे बाजार, अग्नि सुरक्षा कंट्रोल रुम बनाया; सुरक्षा-इमरजेंसी के लिए प्रशासन अलर्ट – Ratlam News


रतलाम शहर में सोमवार सुबह से ही बाजारों में भारी भीड़ है और घर-आंगन रोशनी से जगमगा रहे हैं। आज शुभ मुहूर्त में मां लक्ष्मी का पूजन कर धन-धान्य की कामना की जाएगी, जिसके बाद रात में आतिशबाजी होगी। वहीं, माणकचौक स्थित प्रसिद्ध महालक्ष्मी मंदिर, जो भक्तो

.

सुरक्षा के लिए 200 जवान तैनात, 2 अस्थायी चौकियां दीपावली पर्व पर किसी भी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए प्रशासन और पुलिस पूरी तरह मुस्तैद हैं। बाजारों में सुरक्षा के लिए 2 अस्थायी पुलिस चौकियां (चांदनी चौक सहित) बनाई गई हैं। शहर के प्रमुख चौराहों और बाजारों में 200 से ज्यादा पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं, जो हर गतिविधि पर नजर रखेंगे।

आग से निपटने को कंट्रोल रूम, दमकलें तैयार आग लगने जैसी घटनाओं से निपटने के लिए होमगार्ड कार्यालय में जिला स्तरीय कंट्रोल रूम (मोबाइल: 7509631063) स्थापित किया गया है, जो 24 अक्टूबर तक 24×7 काम करेगा। नगर निगम की फायर ब्रिगेड (नंबर: 101 या 07412-270563) भी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचेगी।

दीपावली पर सजा माणकचौक स्थित महालक्ष्मी मंदिर।

अस्पताल में 3 डॉक्टर इमरजेंसी ड्यूटी पर त्योहार के दौरान चिकित्सा व्यवस्था भी दुरुस्त रखी गई है। जिला अस्पताल में रात 8 बजे से सुबह 6 बजे तक इमरजेंसी के लिए 3 डॉक्टरों की विशेष ड्यूटी लगाई गई है। साथ ही, सर्जन डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ भी राउंड पर रहेंगे, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत इलाज मिल सके।

बिजली गुल न हो, इसके लिए टीमें मुस्तैद दीपावली पर बिजली आपूर्ति बाधित न हो, इसके लिए बिजली कंपनी ने भी तैयारी की है। शहर के तीनों जोन (विनोबा, पॉवर हाउस, त्रिवेणी) में लाइनमैनों के साथ विशेष टीमें तैयार रखी गई हैं, जो फॉल्ट की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंचेंगी।

अफसरों की छुट्टियां रद्द, मुख्यालय पर रहने के निर्देश कलेक्टर मिशा सिंह ने दीपावली पर्व को देखते हुए सभी एसडीएम, तहसीलदार, जनपद सीईओ, सीएमओ, चिकित्सा अधिकारियों और राजस्व विभाग के अधिकारियों के अवकाश आगामी आदेश तक रद्द कर दिए हैं। सभी को मुख्यालय पर ही रहने के निर्देश दिए गए हैं। विशेष परिस्थिति में कलेक्टर की अनुमति लेकर ही अधिकारी मुख्यालय छोड़ सकेंगे।



Source link