Babar Azam: रिटायर होने का समय आ गया…, 3 साल से शतक का इंतजार, लगातार 7वीं पारी में बाबर आजम फेल, बुरी तरह हुए ट्रोल


Pakistan vs South Africa Babar Azam: पाकिस्तान और साउथ अफ्रीका के बीच 2 टेस्ट मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला रावलपिंडी में सोमवार (20 अक्टूबर) को शुरू हुआ. पाकिस्तान ने 38 साल के आसिफ अफरीदी को पहली बार टेस्ट में खेलने का मौका दिया. वह पिछले 70 सालों में टीम के लिए टेस्ट डेब्यू करने वाले सबसे उम्रदराज खिलाड़ी हैं. कप्तान शान मसूद ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया और एक बार फिर टीम के दिग्गज बल्लेबाज कहे जाने वाले बाबर आजम का बल्ला नहीं चला. वह लगातार 7वीं बार पारी में अर्धशतक नहीं लगा पाए.

नहीं चला इमाम उल हक का बल्ला

इमाम उल हक पहली पारी में आउट होने वाले पहले बल्लेबाज रहे. उन्होंने 35 गेंद पर सिर्फ 17 रन बनाए और 13वें ओवर की तीसरी गेंद पर पवेलियन लौट गए. साइमन हार्मर की गेंद पर कायेल वेरेयेन ने उनका कैच लिया. कप्तान मसूद तीसरे नंबर पर उतरे और उन्होंने अब्दुल्ला शफीक के साथ दूसरे विकेट के लिए 111 रनों की साझेदारी की. शफीक 146 गेंद पर 57 रन बनाकर आउट हुए. उनके बल्ले से 4 चौके निकले. शफीक के बाद अनुभवी बाबर आजम क्रीज पर उतरे. उनसे टीम को काफी उम्मीदें थीं.

Add Zee News as a Preferred Source


ये भी पढ़ें: 70 साल में पहली बार… 38 साल के क्रिकेटर ने टेस्ट में किया डेब्यू, कौन है पाकिस्तान का ये नया अफरीदी?

बाबर का खराब फॉर्म जारी

बाबर ने शुरुआत तो अच्छी की, लेकिन बड़ी पारी नहीं खेल पाए. 22 गेंदों पर उन्होंने 16 रन बनाए और केशव महाराज की गेंद पर टोनी डी जॉर्जी को कैच दे बैठे. बाबर ने तीन चौके लगाए. वह बड़ी पारी की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन जॉर्जी ने शानदार कैच लेकर उन्हें पवेलियन भेज दिया. बाबर लगातार सात पारियों में 50 रनों के स्कोर तक नहीं पहुंच पाए. पिछली सात पारियों में उनके स्कोर 16, 42, 23, 31, 1, 5 और 8 हैं. हैरानी की बात है कि वह तीन साल से टेस्ट क्रिकेट में शतक नहीं लगा पाए हैं.

 

 

बाबर से फैंस नाराज

बाबर ने अब तक 61 टेस्ट मैचों की 111 पारियों में 9 शतक लगाए हैं. उन्होंने पिछली बार दिसंबर 2022 में कराची में न्यूजीलैंड के खिलाफ 161 रन बनाए थे. उसके बाद से वह शतक नहीं लगा पाए हैं. अब एक बार फिर सस्ते में उनके आउट होने पर फैंस नाराज हो गए और उन्होंने सोशल मीडिया पर अपनी भड़ास निकाली. कुछ ने बाबर को संन्यास लेने की सलाह दे दी तो कुछ ने कहा कि वह टीम पर बोझ बन गए हैं.

 

 





Source link