Bhopal Food: भोपाल में हैं तो जरूर चखिए मावा से लबालब गरमागरम बाटी, रबड़ी में डूबी स्वीट डिश का स्वाद गजब

Bhopal Food: भोपाल में हैं तो जरूर चखिए मावा से लबालब गरमागरम बाटी, रबड़ी में डूबी स्वीट डिश का स्वाद गजब


Last Updated:

मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल अपनी खुबसूरती के साथ ही अच्छे और स्वाद भरे खानपान के लिए जानी और पहचानी जाती है. भोपाल अपनी खूबसूरती के साथ अपने स्पेशल मावा से लबालब बाटी का भी अनोखा स्वाद देता है, इसलिए अगर आपने कभी मावा बाटी नहीं चखी तो आप मिठास का एक गरमागरम स्वाद मिस कर रहे हैं.

मध्य प्रदेश की राजधानी अपनी खूबसूरती के साथ ही अपने गजब जायके के लिए भी खूब पसंद की जाती है. झीलों के इस शहर भोपाल में अगर आप घूमने आ रहे हैं तो यहां स्वाद के आपको कई जायके मिल जाएंगे.

Mp

राजधानी भोपाल में ऐसा ही एक पसंदीदा व्यंजन है मावा बाटी, जो किफायती दाम में अलग मिठास देता है. भोपाल की मावा बाटी तीन तरीके से परोसी जाती है. जहां सादी मावा बाटी सिर्फ 15 रुपये की मिलती है.

hindi

भोपाल में कई जायके भरे व्यंजनों के बीच भोपाली गर्मा गर्म मावा बाटी का स्वाद लेना नही भूलते हैं. इतना ही नहीं इसको इवनिंग स्नैक के रूप में भी खूब पसंद किया जाता है.

diwali

अब अगर आप भी भोपाल आ रहे हैं और यहां के फूड को टेस्ट करना चाहते हैं तो उस लिस्ट में मावा बाटी को शामिल करना ना भूलें. जिसके लिए आप 10 नंबर हॉकर्स कॉर्नर और न्यू मार्केट जैसी जगहों का रुख कर सकते हैं.

diwali

भोपाल की मावा बाटी का आप दो तरीके से स्वाद ले सकते हैं. जिसमें आप सिर्फ 15 रुपये में सादी मावा बाटी चख सकते हैं. वहीं 30 रुपये में आप रबड़ी के साथ मावा बाटी टेस्ट कर सकते हैं.

diwali

भोपाल की पसंदीदा मावा बाटी घी और मावा से तैयार होती है और हर समय गरमागरम परोसी जाती है. इतना ही नहीं, मावा बाटी की मिठास को हर उम्र का प्यार मिलता है.

hindi

देशभर में दिवाली की रौनक के बीच अब अगर आप भी कुछ मीठा टेस्ट करना चाहते हैं तो आप मावा बाटी ट्राय कर सकते हैं. अब अगर आपको मीठा पसंद है तो हॉकर्स कॉर्नर की मावा बाटी जरूर ट्राय करें. घी और खोए से बनी यह डिश हर उम्र के लोगों की पसंद है. परिवार संग लोग मिठास से भरे इन स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लेते हैं.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

भोपाल में हैं तो जरूर चखिए गरमागरम मावा बाटी, रबड़ी में डूबी स्वीट डिश गजब



Source link