Diwali 2025 MP Weather Update Today : भोपाल से इंदौर तक छाए बादल, दिवाली पर बढ़ी ठंड! मौसम विभाग ने दी चेतावनी

Diwali 2025 MP Weather Update Today :  भोपाल से इंदौर तक छाए बादल, दिवाली पर बढ़ी ठंड! मौसम विभाग ने दी चेतावनी


Last Updated:

Diwali 2025 MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में दिवाली से पहले मौसम ने करवट ली है. भोपाल समेत कई शहरों में बादल छाए हैं और कुछ स्थानों पर हल्की बारिश भी हुई.

Diwali 2025 MP Weather Update Today. मध्य प्रदेश के मौसम में एक बार फिर गड़बड़ बदली है, जिसके बाद राजधानी भोपाल सहित कई शहरों में बादलों ने डेरा डाला हुआ है. दिवाली से पहले ही एक बार फिर हल्की ठंडक का एहसास रात और सुबह के समय हो रहा है. हालांकि इस महीने प्रदेश में हल्की ठंड और धूप का असर देखने को मिल रहा है. मौसम विभाग का कहना है कि इस महीने के अंत तक ऐसा ही मौसम रहेगा, लेकिन नवंबर के दूसरे सप्ताह से तेज ठंड का दौर शुरू हो जाएगा.

रविवार को भोपाल सहित कई शहरों के मौसम का मिजाज बदला रहा, जहां भोपाल में दिनभर बादल छाए रहे. वहीं इंदौर और खंडवा में बारिश देखी गई. साथ ही उज्जैन समेत प्रदेश के कई शहरों में भी ऐसा ही मौसम रहा है. आज दिवाली पर भी कुछ शहरों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है. वहीं 21 अक्टूबर से दक्षिणी हिस्से के ज्यादातर जिलों में हल्की बारिश का दौर शुरू हो सकता है.

मौसम वैज्ञानिक दिव्या सुरेंद्रन के अनुसार, वर्तमान समय में निम्न दबाव प्रणाली सिस्टम अरब सागर में बना हुआ है. साथ ही एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन भी अंडमान समुद्र की ओर सक्रिय बना हुआ है. वहीं एक ऊपरी हवा साइक्लोनिक सर्कुलेशन पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के ऊपर देखा जा रहा है. अगले तीन दिनों तक दक्षिण पूर्वी मध्य प्रदेश के जिलों में तेज बारिश का दौर देखा जा सकता है.

तापमान का ताजा हाल
अधिकतम तापमान: गुना – 34.2°C (सबसे ज्यादा), खजुराहो (छतरपुर) – 33.8°C, रतलाम – 33.2°C, ग्वालियर/उज्जैन/नर्मदापुरम – 33°C, दतिया – 32.8°C
न्यूनतम तापमान: नौगांव (छतरपुर) – 16.2°C (सबसे कम), रीवा – 16.5°C, umariya – 16.9°C, शिवपुरी – 17°C, मलाजखंड (बालाघाट) – 17.2

कैसा रहा बड़े शहरों का पारा
उज्जैन – 33°C
ग्वालियर – 33°C
इंदौर – 32°C
भोपाल – 31.2°C
जबलपुर – 30.5°C

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

MP Weather Update Today : भोपाल से इंदौर तक छाए बादल, दिवाली पर बढ़ी ठंड!



Source link