Diwali Rangoli Cleaning: दिवाली के बाद फर्श पर लगे रंगोली के दाग इन 4 टिप्स से हटाएं, मिनटों में चमकेगा घर

Diwali Rangoli Cleaning: दिवाली के बाद फर्श पर लगे रंगोली के दाग इन 4 टिप्स से हटाएं, मिनटों में चमकेगा घर


Last Updated:

Diwali Rangoli Cleaning Tips: दिवाली के बाद रंगोली के दाग को फर्श से साफ करना एक चुनौती होती है. लेकिन, कुछ आसान घरेलू उपायों से आप इसे आसानी से क्‍लीन कर सकते हैं. इस तरीके से सफाई पर दाग पूरी तरह मिट जाते हैं.  

Rangoli Cleaning Tips: दिवाली पर घर की सजावट में रंग-बिरंगी रंगोली का विशेष महत्‍व होता है. ये घर की खूबसूरती बढ़ाते हैं, लेकिन दीपावली के बाद रंगोली को साफ करना मुश्किल हो जाता है. अगर इन्‍हें साफ कर भी दिया जाए, तो फर्श और दीवारों पर इनके रंग चिपक जाते हैं और कई दिनों तक भद्दे लगते हैं. ये दाग न केवल दि‍खने में खराब लगते हैं, बल्कि सफाई में भी मुश्किलें पैदा करते हैं. हालांकि, कुछ ऐसे सिंपल क्‍लीनिंग हैक्‍स (Cleaning Hacks) हैं, जिसकी मदद से फर्श पर लगे रंगोली के दाग को आसानी से साफ किया जा सकता है.

पानी और साबुन का घोल
एक बाल्टी में गुनगुना पानी लें और इसमें थोड़ा सा साबुन मिलाएं. अब एक स्पंज या साफ कपड़े को इस घोल में डुबोकर रंगोली के दाग पर लगाएं.  हल्के हाथों से रगड़ें और फिर साफ पानी से धो लें. दाग गायब हो जाएंगे.

विनेगर का प्रयोग करें
अगर दाग पक्‍के हो गए हैं तो आप एक भाग विनेगर और एक भाग पानी मिलाकर एक स्प्रे बोतल में भरें. अब इस मिश्रण को दाग पर स्प्रे करें और कुछ मिनटों के लिए छोड़ दें. फिर एक स्पंज से रगड़ें और गुनगुने पानी से धो लें.

बेकिंग सोडा और नींबू का करें उपयोग
फिर भी दाग अगर जमे हुए हैं तो आप एक चम्मच बेकिंग सोडा और नींबू का रस मिलाकर पेस्ट बनाएं. अब इस पेस्‍ट को दाग पर लगाएं और 10-15 मिनट तक छोड़ दें. फिर गुनगुने पानी से धो लें. दाग का नामोनिशान नजर नहीं आएगा.

डिटर्जेंट का उपयोग करें
दाग अगर काफी गहरे हो गए हैं, तो एक छोटे से डिटर्जेंट पाउडर का इस्तेमाल करें. इसे थोड़े से पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और दाग पर लगाएं. कुछ समय बाद रगड़ें और पानी से साफ करें.

इन उपायों की मदद से आप दिवाली के बाद फर्श पर लगे रंगोली के दागों को आसानी से साफ कर लेंगे और फर्श पहले से अधिक चमक उठेगा.

Rishi mishra

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म…और पढ़ें

एक दशक से अधिक समय से पत्रकारिता में सक्रिय. प्रिंट मीडिया से शुरुआत. साल 2023 से न्यूज 18 हिंदी के साथ डिजिटल सफर की शुरुआत. न्यूज 18 के पहले दैनिक जागरण, अमर उजाला में रिपोर्टिंग और डेस्क पर कार्य का अनुभव. म… और पढ़ें

न्यूज़18 को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homelifestyle

दिवाली के बाद फर्श पर लगे रंगोली के दाग इन 4 टिप्स से हटाएं, मिनटों में चमकेगी



Source link