Kitchen Hacks: दाल-सब्जी के तड़के से चिपचिपी हो गई हैं किचन की दीवारें, मिनटों में होंगी साफ, अपनाएं ये 5 आसान उपाय

Kitchen Hacks: दाल-सब्जी के तड़के से चिपचिपी हो गई हैं किचन की दीवारें, मिनटों में होंगी साफ, अपनाएं ये 5 आसान उपाय


Diwali home cleaning tips and tricks. घर का किचन वो जगह है जहां रोज़ाना स्वादिष्ट व्यंजन बनते हैं, लेकिन जब भी दाल, सब्जी या तड़का लगाया जाता है, तो तेल और मसालों के छींटे दीवारों पर पड़ जाते हैं. कुछ ही दिनों में ये दीवारें चिपचिपी और बदरंग हो जाती हैं. इससे रसोई की खूबसूरती तो खराब होती ही है, साथ ही कीटाणु और बदबू भी पनपने लगती है. ऐसे में महंगे क्लीनर या पेंट की जरूरत नहीं, कुछ घरेलू उपाय अपनाकर मिनटों में दीवारों की चमक लौटाई जा सकती है. आइए जानते हैं ये आसान और असरदार तरीके…

1. सिरका और बेकिंग सोडा का कमाल
किचन की दीवारों से तैलीय दाग हटाने का सबसे असरदार उपाय है, सिरका और बेकिंग सोडा. एक कटोरी में आधा कप सफेद सिरका और दो चम्मच बेकिंग सोडा डालें. इसमें थोड़ा गुनगुना पानी मिलाकर स्प्रे बोतल में भर लें. अब इस मिश्रण को दीवारों पर छिड़कें और 5–10 मिनट तक छोड़ दें. फिर गीले कपड़े से हल्के हाथों से पोछें. यह मिश्रण चिपचिपे तेल को तोड़ देता है और दीवारों की पुरानी चमक लौट आती है.

2. नींबू का रस और डिश वॉश लिक्विड
नींबू में मौजूद साइट्रिक एसिड तेल और मसाले के दागों को घोल देता है. एक बाल्टी गुनगुने पानी में एक नींबू का रस और दो चम्मच डिश वॉश लिक्विड डालें.  अब एक मुलायम कपड़े को इसमें भिगोकर दीवारों को पोछें. यह तरीका दीवारों पर जमी चिकनाई को दूर करने के साथ-साथ ताजगी भरी खुशबू भी छोड़ता है/

3. नारियल तेल से सफाई का देसी उपाय
यह सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है, लेकिन नारियल तेल से भी दीवारों की सफाई की जा सकती है. थोड़ा सा नारियल तेल कपड़े पर लेकर दीवार के चिपचिपे हिस्से पर रगड़ें. इससे पुराना तेल ढीला पड़ जाता है. अब गीले कपड़े से पोंछ दें. नारियल तेल पुराने दागों को नरम कर देता है और बाद में साफ करना बेहद आसान हो जाता है.

4. कॉर्नस्टार्च और सिरका का मिश्रण
अगर दीवारों पर जमे तैलीय दाग बहुत पुराने हैं, तो कॉर्नस्टार्च और सिरका का पेस्ट तैयार करें. दो चम्मच कॉर्नस्टार्च में थोड़ा सिरका मिलाकर गाढ़ा घोल बनाएं. इसे दीवार पर लगाएं और सूखने दें. 10 मिनट बाद गीले कपड़े से साफ करें.  यह तरीका पुराने, जिद्दी दागों को भी हटा देता है.

5. नियमित सफाई से बचेगी दीवारों की चमक
किचन की दीवारों को हर दो–तीन दिन में गीले कपड़े से पोंछते रहें. खाना बनाते समय चिमनी या एग्जॉस्ट जरूर चलाएं ताकि तेल का धुआं दीवारों तक न पहुंचे. तलने या तड़का लगाने के वक्त दीवार के पास एल्युमिनियम फॉयल या अखबार चिपका सकते हैं.  इससे तेल के छींटे सीधे दीवार पर नहीं पड़ेंगे.

6. टाइल्स के लिए खास टिप्स
अगर आपके किचन में टाइल्स लगी हैं, तो सिरका और नमक का मिश्रण बहुत उपयोगी है. दोनों को मिलाकर टाइल्स पर लगाएं और 5 मिनट बाद ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें. इससे न सिर्फ तेल की परत हटेगी बल्कि टाइल्स पर जमी धूल-मिट्टी भी गायब हो जाएगी.

सिरका, नींबू, बेकिंग सोडा और डिश वॉश लिक्विड, ये चार चीजें मिलकर आपकी रसोई को न सिर्फ साफ रखती हैं बल्कि महंगे क्लीनरों की जरूरत भी खत्म कर देती हैं. तो अगली बार जब दाल या सब्जी के तड़के से दीवारें चिपचिपी हो जाएं, तो इन आसान उपायों को जरूर आजमाएं और मिनटों में अपनी किचन को फिर से चमकदार बना दें.



Source link