NZ vs ENG: ब्रूक और साल्ट का धूम धड़ाका.. न्यूजीलैंड को बुरी तरह कूटा, एकतरफा जीत से बनाई बढ़त

NZ vs ENG: ब्रूक और साल्ट का धूम धड़ाका.. न्यूजीलैंड को बुरी तरह कूटा, एकतरफा जीत से बनाई बढ़त


NZ vs ENG: इंग्लैंड और न्यूजीलैंड के बीच दूसरे टी20 मुकाबले में रोमांच का ट्रिपल डोज देखने को मिला. इंग्लिश टीम ने न्यूजीलैंड को 65 रनों से करारी शिकस्त दे डाली. हैरी ब्रुक और सॉल्ट ने अपनी प्रचंड बल्लेबाजी से विरोधियों को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया. पिछला मुकबला बारिश की भेंट चढ़ गया था, जिसके चलते दोनों टीमों के लिए ये मैच करो या मरो की स्थिति के समान था. इंग्लिश टीम ने इस मुकाबले को जीतकर सीरीज पर अजेय बढ़त बना ली है. 

न्यूजीलैंड ने चुनी थी गेंदबाजी

न्यूजीलैंड के कप्तान मिशेल सैंटनर ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया था. लेकिन यह फैसला उनके लिए महंगा साबित हुआ. ब्रूक और साल्ट की तूफानी पारियों के दम पर इंग्लिश टीम ने बोर्ड पर 236 रन टांग दिए. यह क्राइस्टचर्च का टी20 में अब तक का सबसे बड़ा स्कोर साबित हुआ. फिल सॉल्ट ने 56 गेंदों पर 85 रन बनाए. वहीं, हैरी ब्रुक ने 35 गेंदों पर 78 रन ठोके, जिसमें 6 चौके और 5 छक्के शामिल थे. 

Add Zee News as a Preferred Source


129 रन की पार्टनरशिप

ब्रुक के 5 छक्कों में से एक छक्का पुल शॉट की बदौलत आया जिसकी दूरी 100 मीटर थी. दोनों बल्लेबाजों के बीच 129 रन की पार्टनरशिप देखने को मिली. आखिर में टॉम बैंटन ने 12 गेंदों पर 29 रन बनाकर स्कोर को बूस्ट कर दिया. न्यूजीलैंड की तरफ से मिसफील्ड, खराब थ्रो और कैच ड्रॉप देखने को मिले जिससे इंग्लिश टीम को खूब फायदा मिला. टिम सेफर्ट ने जैकब बेथेल को ड्रॉप किया और जेम्स नीशम ने ब्रुक को छोड़ दिया. ब्रूक ने इस मौके को दोनों हाथों से लपक.

ये भी पढे़ं.. 38 साल की उम्र में डेब्यू… कौन है पाकिस्तान टीम में एंट्री पाने वाले दूसरे उम्रदराज खिलाड़ी, हसन अली का काटा पत्ता

171 रन पर सिमटे कीवी

237 रन के पहाड़नुमा लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम फुस्स हो गई. पूरी टीम 20 ओवर भी खेलने में कामयाब नहीं हुई और 171 के स्कोर पर ही सिमट गई. टीम को दूसरे ओवर में ही ओपनर टिम रॉबिन्सन और रचिन रविंद्र आउट के रूप में झटके लगे. हालांकि, टिम सेफर्ट और मार्क चैपमैन ने 69 रनों की साझेदारी करके कुछ देर टिके, लेकिन 10वें ओवर के आसपास दोनों के आउट होने से उम्मीदें टूट गईं. अब दोनों टीमों के बीच सीरीज का आखिरी मुकाबला 23 अक्टूबर को खेला जाएगा.



Source link