अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर: छिंदवाड़ा में युवक गंभीर घायल; सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती – Chhindwara News

अज्ञात वाहन ने बाइक को मारी टक्कर:  छिंदवाड़ा में युवक गंभीर घायल; सिर में आई चोट, अस्पताल में भर्ती – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के अमरवाड़ा विधानसभा क्षेत्र में एक सड़क हादसा हो गया। यहां हर्रई थाना अंतर्गत तेंदनी के पास सोमवार रात एक अज्ञात वाहन ने दोपहिया वाहन सवार युवक को टक्कर मार दी। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसे सिर में गंभीर चोट आई ह

.

राहगीरों ने डायल 112 को दी सूचना घटना की जानकारी वहां से गुजर रहे राहगीरों ने तत्काल डायल 112 को दी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने घायल युवक को सिविल अस्पताल हर्रई पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि युवक के सिर पर गंभीर चोट आई है।

घायल की पहचान हुई, वाहन की तलाश जारी घायल युवक की पहचान अनिल (24) निवासी परतापुर के रूप में हुई है। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश में जुट गई है।

मौके पर लगी भीड़, मार्ग हुआ बाधित इस हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग एकत्र हो गए थे। इसके चलते कुछ समय के लिए मार्ग भी बाधित रहा। पुलिस की सक्रियता से घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया जा सका।



Source link