खंडवा में पेंटर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप: परिजन बोलीं- पत्थर से सिर कुचला, पुलिस ने कहा- बीमारी से हुई मौत – Khandwa News

खंडवा में पेंटर की संदिग्ध मौत, हत्या का आरोप:  परिजन बोलीं- पत्थर से सिर कुचला, पुलिस ने कहा- बीमारी से हुई मौत – Khandwa News



खंडवा के चीराखदान क्षेत्र में सोमवार रात एक पेंटर की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। परिजनों ने आरोप लगाया कि 44 वर्षीय चंदन बरकने की किसी ने सिर पर पत्थर मारकर हत्या की है। वहीं, पुलिस और मेडिकल रिपोर्ट में बीमारी और गिरने से मौत की बात सामने आई

.

परिजनों के मुताबिक, सोमवार रात चंदन ने घर वालों को आवाज लगाई और बताया कि किसी ने उसके सिर पर पत्थर और तीन थप्पड़ मारे हैं। कुछ ही देर में वह बेहोश होकर गिर पड़ा। उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

लंबे समय से बीमार था, किडनी फेल बताई गई पुलिस जांच में सामने आया है कि चंदन लंबे समय से बीमार चल रहा था और उसकी किडनी फेल थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी यह बात आई कि बीमारी और गिरने से सिर में लगी चोट के कारण उसकी मौत हुई है।

थाना कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने बताया कि सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। अगर किसी के खिलाफ ठोस सबूत मिले तो कार्रवाई की जाएगी।



Source link