गुना में दीपोत्सव उमंग और उत्साह के साथ मनाया गया। लक्ष्मीपूजन के बाद नागरिकों ने जमकर आतिशबाजी की। देर रात तक नागरिकों का उत्साह बना रहा।
.
बता दें कि कई दिनों से दीपोत्सव की तैयारियां चल रही थीं। नागरिकों ने अपने मकानों, दुकानों को फूलमालाओं से सजाया। शाम को मुहूर्त के अनुसार घरों और दुकानों पर लक्ष्मीपूजन हुआ। साथ ही नागरिकों ने अपने वाहनों की भी पूजा की। ग्रामीण इलाकों में मवेशियों की भी पूजा अर्चना की गई।
तस्वीरों में देखिए दीपोत्सव की रौनक
दुबई में पूजन करने के बाद बालकनी में दीपक रखतीं गुना की शिल्पा रघुवंशी।

दीपावली की रात आसमान में चारों तरफ रौशनी रही।

दुकानों की पूजा के बाद आतिशबाजी चलाते व्यापारी।

त्योहार मनाता हुआ विजयवर्गीय परिवार।


पूजन के बाद दीए रखतीं SDM शिवानी पांडे।

श्रृष्टि पंचोली ने आकर्षक रंगोली बनाई।

लक्ष्मीपूजन करते शिक्षक विजय पंचोली।


लक्ष्मीपूजन करते अंकुर श्रीवास्तव।

राजलक्ष्मी रघुवंशी परिवार एक साथ पूजा करते हुए। सीपी रघुवंशी, अविरल, वेदांत, सार्थक, कृष्णा, मंजू पूनम, गार्ग, दिवा।

त्योहार की तैयारी करता दुबे परिवार।

लक्ष्मीपूजन करते देवेंद्र धाकड़।

अपने घर के आगे रंगोली बनातीं राधिका चौहान।

बाजार में माला खरीदने पहुंचे नागरिक।

अपनी दुकान पर पूजा करती सिंघल फैमिली।

पूजन के बाद दीए रखतीं रजनी ओझा।