नरसिंहपुर पुलिस लाइन में शहीद स्मृति दिवस मनाया: कलेक्टर-एसपी सहित अधिकारियों और आमजनों ने दी श्रद्धांजलि – Narsinghpur News

नरसिंहपुर पुलिस लाइन में शहीद स्मृति दिवस मनाया:  कलेक्टर-एसपी सहित अधिकारियों और आमजनों ने दी श्रद्धांजलि – Narsinghpur News


आमजनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

नरसिंहपुर जिले में मंगलवार को शहीद स्मृति दिवस मनाया गया। इस अवसर पर पुलिस लाइन परिसर में एक श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें कलेक्टर रजनी सिंह, पुलिस अधीक्षक ऋषिकेश मीना सहित जिले के प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों के साथ आम

.

पुलिस अधिकारियों के साथ आमजनों ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि।

कार्यक्रम के दौरान वक्ताओं ने देश की रक्षा में अपने प्राणों का बलिदान देने वाले अमर शहीदों के त्याग और शौर्य को याद किया। उन्होंने कहा कि इन शहीदों का बलिदान हमें राष्ट्रसेवा और कर्तव्यनिष्ठा के लिए प्रेरित करता है। इस अवसर पर शहीदों की स्मृति में दो मिनट का मौन भी रखा गया।



Source link