नशा करने पर से लगा जुर्माना, गिब्स ने फिक्सिंग के बाद भी खेली थी बड़ी पारी

नशा करने पर से लगा जुर्माना, गिब्स ने फिक्सिंग के बाद भी खेली थी बड़ी पारी


Last Updated:

हर्षल गिब्स ने मैच फिक्सिंग स्वीकार की, छह महीने का प्रतिबंध झेला, नशा और पाकिस्तानी फैन से झगड़े पर जुर्माना व दो टेस्ट मैचों का बैन भी मिला.

साउथ अफ्रीका के पूर्व विस्फोटक बल्लेबाज हर्षल गिब्स

नई दिल्ली. इंटरनेशनल क्रिकेट के दबंग खिलाड़ियों की चर्चा जब जब होगी तो साउथ अफ्रीका के एक खिलाड़ी का नाम जरूर लिया जाएगा. ऐसा बल्लेबाज जिसने मैदान पर अच्छे अच्छे गेंदबाज के पसीने छुड़ा दिए. क्रिकेट के बैड ब्यॉय की लिस्ट में उनका नाम शामिल है. मैच के दौरान जिस तरह का प्रदर्शन उनका रहा इतने ही विवाद भी मैदान के बाहर जुड़े. चाहे मैच को फिक्स करने के बाद भी बड़ी पारी खेलनी हो या मैच देखने आए फैंस से उलझना. हर्षल गिब्स के नाम पर ये सारे कारनामें दर्ज हैं.

साउथ अफ्रीका के विस्फोटक बल्लेबाज को लेकर जो किस्सा सबसे ज्यादा मशहूर है वो उनकी फिक्सिंग की अजीब स्टोरी है. साल 2000 में हर्शल गिब्स का नाम मैच फिक्सिंग स्कैंडल सामने आया था. इसकी वजह से इंटरनेशनल मैच खेलने से उनके ऊपर छह महीने का प्रतिबंध लगा दिया गया था.

फिक्सिंग करने के बाद खेली बड़ी पारी

कमाल की बात यह कि हर्षल गिब्स ने इसे खुद स्वीकार किया था कि भारत के खिलाफ वनडे मैच में खराब प्रदर्शन करने के लिए पैसे दिए गए थे. जब वो मैच खेलने उतरे तो फिक्सिंग की बात पर ध्यान ना देते हुए 74 रन की पारी खेल डाली. साउथ अफ्रीका ने नागपुर के इस वनडे मैच में 320 रन बनाए थे और भारत के खिलाफ 10 रन से जीत दर्ज की थी.

नशा करने की वजह से लगा जुर्माना

हर्षल गिब्स से जुड़ा एक विवाद 2001 में सामने आया था जब टीम के साथियों के साथ नशा करने की वजह से उनपर जुर्माना लगाया गया था. साउथ अफ्रीका के इस खिलाड़ी को  मारिजुआना पीने के लिए सजा दी गई थी. वहीं साल 2007 में गिब्स पाकिस्तानी फैन के साथ उलझ गए थे. उनको खुद पर काबू नहीं रहा और वो पाक फैंस से झगड़ा करने लगे. इसकी वजह से उनके ऊपर दो टेस्ट मैचों का प्रतिबंध लगाया गया था. इसके अलावा उनके ऊपर शराब पीकर गाड़ी चलाने का भी आरोपों लगा था.

Viplove Kumar

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब…और पढ़ें

15 साल से ज्यादा वक्त से खेल पत्रकारिता से सक्रिय. Etv भारत, ZEE न्यूज की क्रिकेट वेबसाइट में काम किया. दैनिक जागरण वेबसाइट में स्पोर्ट्स हेड रहा. ओलंपिक, कॉमनवेल्थ, क्रिकेट और फुटबॉल वर्ल्ड कप कवर किया. अक्टूब… और पढ़ें

homecricket

नशा करने पर लगा जुर्माना, गिब्स ने फिक्सिंग करने के बाद भी खेली थी बड़ी पारी



Source link