Last Updated:
भारतीय क्रिकेट टीम के विस्फोटक विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत की वापसी का ऐलान हो चुका है. ऋषभ पंत को साउथ अफ्रीका के खिलाफ इंडिया ए का कप्तान नियुक्त किया गया है.
भारतीय क्रिकेट टीम के विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत एक बार फिर मैदान पर धूम मचाने के लिए हैं. साउथ अफ्रीका ए के खिलाफ टीम की घोषणा के साथ ही ऋषभ पंत की वापसी का भी ऐलान हो गया है.

ऋषभ पंत को इंग्लैंड दौरे पर पैर में लगी चोट पूरी तरह से ठीक हो चुकी है. चोट से उबरने के बाद पंत को मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका ए के खिलाफ लाल गेंद की सीरीज के लिए भारत ए टीम का कप्तान नियुक्त किया गया.

पंत को जुलाई में मैनचेस्टर में चौथे टेस्ट में बल्लेबाजी करते समय पैर में चोट लग गई थी और इसके बाद वह एशिया कप और हाल ही में वेस्टइंडीज के खिलाफ दो टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में नहीं खेल पाए थे.

चयनकर्ताओं ने उन्हें दोनों मैचों के लिए भारत ए टीम में शामिल किया है, जो 30 अक्टूबर से बेंगलुरु में खेले जाएंगे. यह मैच 14 नवंबर से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ शुरू होने वाली घरेलू टेस्ट सीरीज से पहले खेले जाएंगे.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऋषभ पंत की वापसी के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन से किसका पत्ता कटेगा. दरअसल पंत के वापस आने से ध्रुव जुरेल को अंतिम-11 से बाहर होना पड़ेगा जो उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे थे.

ऐसे में सवाल ये उठता है कि ऋषभ पंत की वापसी के बाद टीम इंडिया के प्लेइंग इलेवन से किसका पत्ता कटेगा. दरअसल पंत के वापस आने से ध्रुव जुरेल को अंतिम-11 से बाहर होना पड़ेगा जो उनकी गैरमौजूदगी में टीम इंडिया के लिए विकेटकीपिंग कर रहे हैं.