शहीदों को श्रद्धांजली देते एसपी समीर सौरभ
मुरैना में आज शहीद स्मारक पर पुलिस द्वारा प्रतिवर्ष की भांति ‘पुलिस स्मृति दिवस’ मनाया गया। इस अवसर पर मुरैना पुलिस और सशस्त्र पुलिस द्वारा पुलिस स्मृति परेड का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसपी समीर सौरभ, जिला पंचायत सीईओ कमलेश भार्गव, अतिरिक्त
.
कार्यक्रम में सूबेदार गजेंद्र सिंह परिहार के नेतृत्व में पुलिस और सशस्त्र पुलिस के जवानों ने परेड को सलामी दी। इस अवसर पर आरआई रविकांत शुक्ला सहित पुलिस के अन्य अधिकारी और टीआई भी मौजूद रहे।
क्यों मनाया जाता है स्मृति दिवस 21 अक्टूबर 1965 में आज ही के दिन भारतीय तिब्बत सीमा पर पुलिस की एक टुकड़ी भारतीय उत्तरी सीमा पर हॉट स्प्रिंग लद्दाख क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इस टुकड़ी में दस अधिकारी भी शामिल थे।
चीनी सैनिकों ने किया था हमला पेट्रोलिंग के दौरान ही हथियारों से लैस चीनी सैनिकों के द्वारा अचानक हमला कर दिया गया। इस हमले में सभी (10) जवान शहीद हो गए थे।
शहीदों को दी जाती है श्रद्धांजलि तभी से प्रतिवर्ष इन शहीदों एवं कर्तव्य निभाते हुए ड्यूटी के दौरान शहीद हुए सभी पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए प्रतिवर्ष 21 अक्टूबर को पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाता है।
एसपी बोले- शहादत को नमन एसपी समीर सौरभ के अनुसार, “आज पुलिस शहीद दिवस है और आज के दिन उन पुलिस कर्मियों के शहादत को नमन किया जाता है जिन्होंने अपने प्राणों का बलिदान अपने कर्तव्य को निभाते हुए दे दिया।”
पिछले एक साल में 191 पुलिस कर्मी हुए शहीद इस मौके पर एसपी ने 1 सितम्बर 2024 से 31 अगस्त 2025 तक हुए 191 शहीद पुलिस अधिकारियों-कर्मचारियों के नामों का उल्लेख भी किया। इसमें मध्य प्रदेश पुलिस के 11 शहीद अधिकारी-कर्मचारी भी शामिल हैं।