Last Updated:
Diwali Celebration in Bangladesh: बांग्लादेश में डर के साए में हिन्दुओं ने दिवाली का त्योहार मनाया. क्रिकेटर लिटन दास हालांकि निडर होकर अपने परिवार संग फेस्टिवल का लुत्फ उठाते नजर आए. उन्होंने दिए जलाए और खूब पटाखे भी जलाए.
भारत के पड़ोसी मुल्क बांग्लादेश में पिछले साल शेख हसीना की सरकार के तख्तापलट होने के बाद से ही वहां हिन्दुओं का जीना मुश्किल हो गया है. बड़ी संख्या में हिन्दी अंतरराष्ट्रीय बॉर्डर पार कर भारत में घुस रहे हैं. बांग्लादेशी हिन्दी चीख-चीखकर भारत से मदद की गुहार लगा रहे हैं. इन सबके बीच बांग्लादेश के हिन्दू क्रिेकटर लिटन दास ने जान हथेली पर रखकर दिवाली मनाई. (Liton Das Instagram)

अंतरिम सरकार के चीफ मोहम्मद यूनुस के राज में कट्टरपंथी खूब फल-फूल रहे हैं. लिटन दास मूल रूप से उत्तरी बांग्लादेश के दिनाजपुर के रहने वाले हैं. पिछले साल बांग्लादेश में हिन्दू विरोधी प्रदर्शनों के दौरान यह इलाका भी काफी ज्यादा प्रभावित रहा था. हालांकि इसके बावजूद उन्होंने सोमवार को परिवार संग जमकर दिवाली मनाई.

इस वक्त सोशल मीडिया पर कई तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें लिटन दास परिवार संग दिवाली मनाते नजर आ रहे हैं. इन तस्वीरों में साफ देखा जा सकता है कि दास बेखौफ होकर दिवाली का लुत्फ उठा रहे हैं.

लिटन दास ने खुद इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर शेयर किया. तस्वीरों में वो अपनी पत्नी और बच्चे के साथ दिवाली पूजन के बाद मस्ती करते हुए नजर आ रहे हैं.

लिटन दास ने इस दौरान खूब पटाखे भी चलाए. उनके हाथ में फुलझड़ी भी दिखी. एक तस्वीर में वो पत्नी और बेटी के साथ दिए को जलाते हुए दिख रहे हैं.

लिटन दास कुर्ता पहने दिख रहे हैं. वहीं उनकी वाइफ ने सूट पहना हुआ है. दिवाली की मस्ती की तस्वीरें देख भारत में क्रिकेट फैन्स लिटन दास के जज्बे को सलाम कर रहे हैं. ऐसा करना लाजमी भी है क्योंकि बांग्लादेश में जिस तरह से हिन्दुओं पर अत्याचार हो रहे है. उसके बाद दास ने हिम्मता दिखाई है.