बुरहानपुर की गौशाला में गोवर्धन पूजा: सांसद-विधायक और कलेक्टर-SP ने की गौमाता की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि – Burhanpur (MP) News

बुरहानपुर की गौशाला में गोवर्धन पूजा:  सांसद-विधायक और कलेक्टर-SP ने की गौमाता की पूजा, मांगी सुख-समृद्धि – Burhanpur (MP) News


बुरहानपुर में मंगलवार को ग्राम खडकोद स्थित गायत्री परिवार के गौलोक धाम गौशाला में गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर खंडवा लोकसभा सांसद ज्ञानेश्वर पाटील, नेपानगर विधायक मंजू दादु, कलेक्टर हर्ष सिंह और एसपी देवेंद्र पाटीदार सहित कई जनप्रतिनिधि

.

सांसद बोले- ‘गौमाता परमात्मा और प्रकृति के समान’ सांसद ज्ञानेश्वर पाटील ने इस अवसर पर कहा कि गौमाता परमात्मा और प्रकृति के समान हमें जीवन देती है। उन्होंने बताया कि इस उत्सव का उद्देश्य हमारी संस्कृति और परंपराओं को संरक्षित रखना है। सांसद ने गौमाता को भारतीय संस्कृति और सनातन का पर्याय बताते हुए कहा कि इनके संरक्षण और संवर्धन के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार सदैव प्रयासरत रही है और रहेगी। उन्होंने प्रदेश सरकार द्वारा गौशालाओं को दिए जाने वाले अनुदान में वृद्धि का भी उल्लेख किया।

विधायक बोलीं- ‘देवता भी कामधेनु को पास रखते थे’ नेपानगर विधायक मंजू दादू ने गौमाता के गुणों का वर्णन करते हुए कहा कि वे प्रकृति और परमात्मा के समान अपने बच्चों के साथ-साथ दूसरों के बच्चों का भी पालन-पोषण करती हैं। उन्होंने गौमाता के दूध को अत्यंत पौष्टिक बताया और कहा कि प्राचीन काल से ही देवता भी कामधेनु को अपने पास रखते थे।

ये जनप्रतिनिधि और साधक रहे मौजूद इस कार्यक्रम में पूर्व राज्य मंत्री संजय जाधव, पूर्व महापौर अनिल भोंसले, जिला पंचायत उपाध्यक्ष आशा पाटील, जिला पंचायत सदस्य अनिल राठौर, भाजपा नेता गजेंद्र पाटील, जिला उपाध्यक्ष आदित्य प्रजापति, पिछड़ा मोर्चा जिला अध्यक्ष सुनील वाघे, डॉ. दीपक वाभले और प्रमोद पाटील सहित गायत्री परिवार से जुड़े अनेक साधकजन भी उपस्थित रहे।

देखिए तस्वीरें…



Source link