विधायक बोले- मां से बड़ा स्थान गोमाता का होना चाहिए: हरदा में आर.के दोगने ने कहा- हम गोमाता का दूध जीवन भर पीते हैं – Harda News

विधायक बोले- मां से बड़ा स्थान गोमाता का होना चाहिए:  हरदा में आर.के दोगने ने कहा- हम गोमाता का दूध जीवन भर पीते हैं – Harda News


हरदा में मंगलवार को विधायक डॉ. आर.के. दोगने ने कहा कि जीवन में मां से बड़ा स्थान गोमाता का होना चाहिए। उन्होंने तर्क दिया कि हम बचपन में मां का दूध केवल दो-तीन वर्षों तक पीते हैं, जबकि गोमाता का दूध जीवन भर ग्रहण करते हैं।

.

उन्होंने जन्म देने वाली मां, धरती माता और गोमाता को तीन माताओं के रूप में वर्णित किया। विधायक दोगने कहा कि गोमाता की रक्षा तभी संभव है जब हम सभी जागरूक हों और उनके संरक्षण के लिए प्रयास करें।

दरअसल कामधेनु गो-शाला, मगरधा में जिलास्तरीय गोवर्धन पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर विधायक डॉ. आर.के. दोगने, पूर्व कृषि मंत्री कमल पटेल, कलेक्टर सिद्धार्थ जैन, जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह सहित कई अधिकारी और जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

अतिथियों ने गो-माता का विधिवत पूजन किया, उन्हें दुलारा और गुड़ व मिष्ठान खिलाया।

पूर्व मंत्री ने गोवंश संरक्षण को सामूहिक प्रयास की आवश्यकता बताई पूर्व मंत्री कमल पटेल ने अपने संबोधन में सड़कों पर विचरण करने वाले निराश्रित गोवंश के संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि यह कार्य केवल शासकीय प्रयासों से संभव नहीं है, इसमें सभी नागरिकों की भागीदारी आवश्यक है।

पटेल ने यह भी बताया कि गोमाता में 33 करोड़ देवी-देवताओं का वास होता है और वह हमें दूध, गोबर, गोमूत्र सहित बहुत कुछ प्रदान करती हैं।

जिला पंचायत अध्यक्ष गजेंद्र शाह ने बताया कि प्रदेश सरकार ने गायों के संरक्षण के प्रति जन जागरूकता लाने के उद्देश्य से गोवर्धन पूजा कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर गौशालाओं में कार्यरत गौ-सेवकों और गौ-प्रेमियों को शॉल व श्रीफल भेंट कर सम्मानित भी किया गया।



Source link