भगवान महावीर को लाडू चढ़ाते श्रद्धालु।
शाजापुर के सोमवारिया स्थित दिगंबर जैन मंदिर में मंगलवार को भगवान महावीर स्वामी का मोक्ष निर्वाण दिवस मनाया गया।
.
इस अवसर पर 7 बजे अभिषेक, शांतिधारा और नित्य नियम पूजन के साथ मोक्ष निर्वाण महोत्सव का आरंभ हुआ। जैन धर्म के अनुसार, भगवान महावीर स्वामी को कार्तिक कृष्ण अमावस्या, यानी दीपावली के दिन मोक्ष की प्राप्ति हुई थी, जिसके कारण यह दिवस विशेष श्रद्धा के साथ मनाया जाता है।
लाडू चढ़ाने के दौरान मंत्रों का जाप करते श्रद्धालु।
महोत्सव के दौरान लाडू चढ़ाने का सौभाग्य डॉ. एनसी जैन, त्रिशलानंदन जैन, बाबूलाल जैन, सुमत जैन, कमल जैन, अमित जैन और कौशल जैन के परिवारों को प्राप्त हुआ। इन परिवारों ने मंदिर की तीनों वेदियों पर लाडू चढ़ाए। इसके अतिरिक्त, मंदिर के अग्रभाग पर वर्ष में एक बार चढ़ाई जाने वाली ध्वजा को दीपक जैन और प्रकाश जैन परिवार ने चढ़ाया।
कार्यक्रम के समापन पर समाजजनों ने दीपावली मिलन समारोह का आयोजन किया। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को दीपावली की शुभकामनाएं दीं।