सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर: मऊगंज में हादसे के बाद बाइक फिसली, चालक भी गंभीर घायल – Mauganj News

सड़क पार कर रहे बुजुर्ग को बाइक ने मारी टक्कर:  मऊगंज में हादसे के बाद बाइक फिसली, चालक भी गंभीर घायल – Mauganj News


बुजुर्ग का इलाज नईगढ़ी के सरकारी अस्पताल में चल रहा है।

मऊगंज जिले के नईगढ़ी थाना क्षेत्र के महेवा गांव में मंगलवार देर शाम करीब 8 बजे एक सड़क हादसे में एक वृद्ध और बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है।

.

जानकारी के अनुसार, मझियार निवासी 48 साल के भगवानदास सोंधिया अपनी बाइक से शंकरपुर की ओर जा रहे थे। महेवा गांव के पास उन्होंने सड़क पार कर रहे सोनवर्षा निवासी 62 साल के साधुलाल सेन को टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि साधुलाल सेन सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। बाइक भी बेकाबू होकर फिसल गई, जिससे चालक भगवानदास सोंधिया को भी गंभीर चोटें आईं।

हादसे में बाइक सवार भी घायल हो गया है।

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तत्काल पुलिस को सूचना दी। डायल 112 की टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी पहुंचाया।

नईगढ़ी थाना प्रभारी जगदीश सिंह ठाकुर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को जब्त कर थाने में खड़ा कराया है।



Source link