सर्दी आई, स्टाइल लाई! ठंड के दस्तक के साथ ही सजे रीवा के बाजार, शिमला की कुर्तियों ने मचाया धमाल

सर्दी आई, स्टाइल लाई! ठंड के दस्तक के साथ ही सजे रीवा के बाजार, शिमला की कुर्तियों ने मचाया धमाल


Last Updated:

Winter Special: दीपावली के बाद रीवा में सर्दी की दस्तक के साथ गर्म कपड़ों का बाजार सज चुका है. शिमला, कश्मीर और तिब्बत से आए व्यापारी 200 से 2000 तक की रेंज में गर्म कपड़े बेच रहे हैं. खासतौर पर यंगस्टर्स को ध्यान में रखते हुए कई वैरायटी मौजूद हैं.

Winter Special: दीपावली के बाद आमतौर पर सर्दी का मौसम शुरू हो जाता है. इसी के साथ लोग गर्म कपड़े पहनने शुरू कर देते हैं. लोग सर्दियों के दिनों मे नए गर्म कपड़े, स्वेटर, जैकेट, रजाई और कंबलों की खरीददारी शुरु कर देते हैं. रीवा में हर साल की तरह इस बार भी गर्म कपड़ो की दुकानें लगनी शुरू हो गई हैं.

क्योंकि रीवा में ठंड ने दस्तक देनी शुरू कर दी है. बढ़ती सर्दी को देखते हुए गर्म कपड़ों का बाजार भी सज गया है. रीवा में भी गर्म कपड़ों का बाजार नगर निगम कार्यालय से लेकर जयस्तंभ चौक तक सज गया है. एक से बढ़ कर एक स्वेटर, जैकेट, टोपा, मफलर, शॉल की दुकानें भी सज गई हैं. व्यापारियों का कहना है की गर्म कपड़ों के सेल में बाजार से कम दाम में स्वेटर मिल रहे है. बेहद कम दाम में गर्म स्वेटर कई वैरायटी के साथ मिलने लगते हैं. मौसम के करवट बदलने और ठंड के आगाज के साथ ही गर्म कपड़ों की खरीदी होने लगी है. यही वजह है की कारोबारी भी बेहद खुश है.

रीवा नगर निगम के पास शिमला तिब्बत और कश्मीर से आए व्यापारी सेल लगाए हुए है. इसके अलावा फुटपाथ पर भी गर्म कपड़ों का सेल लगाकर गर्म कपड़ों की बिक्री की जा रही है. व्यापारी ने बताया की महज 200 रुपए से अच्छे स्वेटर मिलने शुरू हो जाते है. इन स्वेटर की हाईएस्ट प्राइस 2000 रुपए तक है. स्वेटर के अलावा जैकेट, कंबल, रजाई का बाजार भी सज चुका है. युवाओं के लिए भी इस बाजार में युवा लेदर लुक जैकेट उपलब्ध है जिसे युवाओं के द्वारा खूब पसंद किया जा रहा हैं.वहीं महिलाओं के लिए शॉल, जैकेट, कुर्ती और ऊनी लैगी सहित कई कपड़े इन सेल में मिल रहे है.

गर्म कपड़ों के इन सेल में सबसे ज्यादा स्वेटर की खरीदारी यंगस्टर कर रहे है. यही वजह है की स्वेटर की कई वैरायटी इस बाजार में उपलब्ध है. जिसमे कश्मीरी वूलन के स्वेटर, शिमला वूलन के स्वेटर, अर्गिल बुनगा स्वेटर, कबल बुनगा स्वेटर, काऊल गर्दन स्वेटर, फुल ज़िप स्वेटर, हुडी स्वेटर, एथलेटिक स्वेटर, बेल आस्तीन स्वेटर, फनल केक स्वेटर शामिल है. इन स्वेटर को काफी पसंद किया जा रहा है.

Anuj Singh

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a…और पढ़ें

Anuj Singh serves as a Content Writer for News18MPCG (Digital), bringing over Two Years of expertise in digital journalism. His writing focuses on hyperlocal issues, Political, crime, Astrology. He has worked a… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

ठंड के दस्तक के साथ ही सजे रीवा के बाजार, शिमला की कुर्तियों ने मचाया धमाल



Source link