सिवनी की कारीरात गोशाला में गोवर्धन पूजा: कलेक्टर बोले- गोसंवर्धन और जैविक खेती से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – Seoni News

सिवनी की कारीरात गोशाला में गोवर्धन पूजा:  कलेक्टर बोले- गोसंवर्धन और जैविक खेती से मजबूत होगी ग्रामीण अर्थव्यवस्था – Seoni News


सिवनी में गोवर्धन पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इसका जिला स्तरीय कार्यक्रम कारीरात गोशाला में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर शीतला पटले, विधायक दिनेश राय मुनमुन सहित अन्य लोगों ने गोवर्धन पूजन किया। उन्होंने गोवंश को घास खिलाकर सेवा, समर्पण और संरक

.

कार्यक्रम स्थल पर गोवर्धन पर्वत की आकृति बनाकर उसकी पूजा की गई। गोशाला परिसर भक्ति गीतों, शंख ध्वनि और हरि नाम के जयघोष से गूंज उठा। अतिथियों ने गोशाला में कार्यरत कार्यकर्ताओं के योगदान की सराहना की। उन्होंने कहा कि गोसेवा भारतीय संस्कृति का अभिन्न अंग है, जो धार्मिक परंपरा के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण और जैविक जीवनशैली से भी जुड़ी है।

पशुपालन विभाग द्वारा जैविक खेती और उन्नत पशुपालन पर एक प्रशिक्षण कार्यक्रम भी किया गया। विशेषज्ञों ने किसानों और गोशाला प्रबंधकों को गोमय, गोमूत्र और पंचगव्य जैसे उत्पादों का उपयोग कर प्राकृतिक खेती करने की जानकारी दी। उन्होंने रासायनिक उर्वरकों पर निर्भरता कम करने और पशुपालन को आय के प्रमुख स्रोत के रूप में विकसित करने के तरीके बताए।

कलेक्टर ने कहा कि गोवंश हमारी ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ है। गो आधारित जैविक खेती से न केवल भूमि की उर्वरता बढ़ती है, बल्कि किसानों की आय में भी वृद्धि होती है। उन्होंने जिले के सभी किसानों से गो-संवर्धन और जैविक खेती को अपनाने का आग्रह किया। जिले के धनोरा, घंसौर, केवलारी, लखनादौन, छपारा, बरघाट और कुरई विकास खंडों के गांवों व गोशालाओं में भी इसी तरह के कार्यक्रम किए गए।

देखिए तस्वीरें



Source link