पुलिस स्मृति दिवस पर शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई।
मैहर में पुलिस स्मृति दिवस पर मां शारदा मंदिर आरकंडी चौकी परिसर में मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा हुई। इस दौरान जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी और पुलिस बल के सदस्य शामिल हुए।
.
शहीद हुए जवानों को दी गई श्रद्धांजलि
एसपी अवधेश प्रताप सिंह ने देश भर में शहीद हुए जवानों को श्रद्धांजलि अर्पित कर सलामी दी। जिले के सीआईएसएफ शहीद शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को मंच पर सम्मानित किया गया।
आरआई नृपेंद्र सिंह ने परेड सलामी दी। वक्ताओं ने देश की आंतरिक सुरक्षा और नागरिकों की रक्षा में पुलिस बल के अतुलनीय योगदान पर प्रकाश डाला।
विधायक बोले-जवानों की बलिदान हमेशा रहेगा याद
दरअसल, जनवरी 1960 में पुलिस महानिरीक्षकों के वार्षिक सम्मेलन में 21 अक्टूबर को प्रतिवर्ष पुलिस स्मृति दिवस के रूप में मनाने का निर्णय लिया गया था। इस दिन देशभर में राज्य पुलिस, केंद्रीय सुरक्षा बल और अर्धसैनिक बल शहीद जवानों को नमन करते हैं।
विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी ने कहा कि शहीद जवानों का बलिदान देश कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने आश्वासन दिया कि सरकार पुलिस परिवारों के साथ खड़ी है और हर स्तर पर मदद की जाएगी।
सीआईएसएफ शहीद शंकर प्रसाद पटेल की पत्नी को मंच पर सम्मानित किया गया।
सभा में विधायक श्रीकांत चतुर्वेदी, कलेक्टर रानी बाटड, पुलिस अधीक्षक अवधेश प्रताप सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चंचल नागर, सीएसपी महेंद्र सिंह, थाना प्रभारी अनिमेष द्विवेदी और आरआई नृपेंद्र सिंह सहित सभी थानों के थाना प्रभारी सहित नगर के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।