हुंडई ला रही अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी, क्रेटा भी नए अवतार में होगी लॉन्च

हुंडई ला रही अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी, क्रेटा भी नए अवतार में होगी लॉन्च


Last Updated:

Hyundai Motor India FY2030 तक 26 नए मॉडल लाएगी, जिसमें मेड इन इंडिया EV SUV 2027 में डेब्यू करेगी. 8 नए हाइब्रिड मॉडल और नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन भी पेश होंगे.

नई दिल्ली. Hyundai Motor India (HMI) अगले पांच सालों में अपने बाजार को मजबूत करने के लिए ICE, इलेक्ट्रिक, हाइब्रिड और CNG सेगमेंट में अपने प्रोडक्ट लाइनअप को बढ़ाने की तैयारी कर रही है. कार निर्माता की भविष्य की योजना में FY2030 तक 26 नए मॉडल शामिल हैं. Hyundai ने फैमिली कार खरीदारों के लिए एक ऑल न्यू MPV, एक ऑफ-रोड SUV और लोकल लेवल पर डिवेलप की जाने वाली इलेक्ट्रिक SUV की पुष्टि की है. Hyundai का पहली मेड इन इंडिया EV SUV 2027 में डेब्यू करेगी.

नया Hyundai कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV EV सप्लाई चेन लोकलाइजेशन दो चरणों में किया जाएगा, जिसमें चेन्नई प्लांट में स्थानीय EV प्रोडक्टन से शुरुआत होगी, स्थानीय रूप से विकसित Hyundai कॉम्पैक्ट इलेक्ट्रिक SUV दो बैटरी पैक ऑप्शंस के साथ पेश की जाएगी – स्टैंडर्ड रेंज (शहरी आवागमन के लिए) और लॉन्ग रेंज (हाईवे ड्राइव के लिए). इस EV में कंट्रोलर OTA और लेवल 2 ADAS (ऑटोनॉमस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) के साथ एडवांस्ड इंफोटेनमेंट और “सुपर स्ट्रॉन्ग बॉडी स्ट्रक्चर” होगा.

8 नए हाइब्रिड मॉडल

आगामी Hyundai हाइब्रिड कारें Hyundai India ने 8 नए हाइब्रिड मॉडल पेश करने की पुष्टि की है, जो ब्रांड को 52 प्रतिशतइको-फ्रेंडलीप्रोडक्ट मिक्स अचीव करने में मदद करेंगे. हाइब्रिड तकनीक की ओर इस कदम के पीछे मुख्य कारण बढ़ती बाजार मांग और आगामी CAFÉ 3 (कॉर्पोरेट एवरेज फ्यूल एफिशिएंसी) है, जो 1 अप्रैल, 2025 से प्रभावी होगी.

ऑल न्यू पेट्रोल-हाइब्रिड पावरट्रेन

Hyundai की भविष्य की मास-मार्केट हाइब्रिड कारें संभवतः एक बिल्कुल नए 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन का उपयोग करेंगी, जो 2026 में Bayon कॉम्पैक्ट क्रॉसओवर में डेब्यू कर सकता है. यह इंजन भारत में डिवेलप किया जाएगा और हाइब्रिड सिस्टम के साथ कंपैटिबल होगा. कहा जा रहा है कि यह Venue के 120bhp, 1.0 टर्बो पेट्रोल और Creta के 160bhp, 1.5L टर्बो पेट्रोल इंजन से ज्यादा पावरफुल और एफिशिएंट होगा. नया 1.2L टर्बो पेट्रोल इंजन eCVT या ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ पेश किया जा सकता है.

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homeauto

हुंडई ला रही अपनी पहली मेड इन इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी



Source link