Fire Cracker Viral Video: एक कार की छत पर, दूसरा खिड़की से बाहर…पटाखे जलाने का ऐसा अंदाज देखा न होगा कभी!

Fire Cracker Viral Video: एक कार की छत पर, दूसरा खिड़की से बाहर…पटाखे जलाने का ऐसा अंदाज देखा न होगा कभी!


Last Updated:

Fire Crackers on Car Viral Video: दीवाली पर पटाखे फोड़ना आम बात है, लेतिन कुछ लड़के इसे खेल समझ लेते हैं. ऐसा ही कुछ हुआ है एमपी के मंदसौर में. यहां एक युवक कार की छत पर पटाखे जलाता नजर आ रहा है. और वहीं दूसरा युवक कार की खिड़की से निकलकर इस पूरे कांड को रिकॉर्ड करता नजर आया.

दीपक पांडेय/खरगोन: मध्य प्रदेश के मंदसौर से एक खतरनाक स्टंट वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसके अनुसार, हाइवे पर कुछ युवकों ने चलती कार की छत पर ही पटाखे फोड़ दिए. वीडियो में देख सकते है, एक युवक चलती कार का गेट खोलकर छत पर पटाखे जलाने लगता है. वहीं, दूसरा युवक कार की खिड़की से बाहर लटककर वीडियो बना रहा है. कार के आस-पास अन्य छोटे बड़े वाहन भी गुजर रहे हैं, जो चिंगारी की चपेट में आ रहे हैं. किसी ने इस घटना का वीडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट पर डाल दिया, जो अब वायरल हो गया है.

जानकारी के मुताबिक, वायरल वीडियो मंदसौर जिले के पिपलियामंडी-मानसा रोड़ का है. वीडियो में दिख रही कार का नंबर एमपी 09 डीसी 8139 बताया जा रहा है. कुछ सेकंड के इस वीडियो में कार के साथ कुछ युवक बाइक पर भी चल रहे हैं, जो इस पूरी घटना की वीडियो रिकॉर्डिंग कर रहे थे. सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल होते ही लोगों ने युवकों की जमकर आलोचना की. लोगों ने कहा कि त्योहार की खुशी में इस तरह की जानलेवा हरकतें अब फैशन बनती जा रही हैं. कई यूजर्स ने लिखा ये मस्ती नहीं, सड़क पर मौत को बुलावा है.

पुलिस ने वीडियो को संज्ञान में लिया
पिपलियामंडी पुलिस चौकी प्रभारी धर्मेश यादव के अनुसार, पुलिस ने वायरल वीडियो को संज्ञान में लिया है. कार इंदौर पासिंग की बताई जा रही है. फिलहाल, पुलिस कार के नंबर के आधार पर युवकों की पहचान कर रही है. वीडियो में दिखे सभी युवकों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की जाएगी. पुलिस ने अपील की है कि लोग सोशल मीडिया पर फेमस होनेके लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट न करें.

अब तक की सबसे खतरनाक करतूत 
वहीं, स्थानीय लोगों के मुताबिक इस रोड पर अक्सर युवकों द्वारा स्टंटबाजी को जाती है. लेकिन चलती गाड़ी पर पटाखे फोड़ना अब तक की सबसे खतरनाक करतूत मानी जा रही है. वीडियो सामने आते ही लोगों ने इसे सोशल मीडिया पर शेयर करते हुए पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में कोई ऐसी हरकत करने की हिम्मत न करे. क्योंकि, रोजाना यहां से सैकड़ों वाहन गुजरते हैं, ऐसे में इस तरह की लापरवाही किसी भी वक्त बड़ा हादसा करा सकती है.

shweta singh

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,…और पढ़ें

Shweta Singh, currently working with News18MPCG (Digital), has been crafting impactful stories in digital journalism for more than two years. From hyperlocal issues to politics, crime, astrology, and lifestyle,… और पढ़ें

न्यूज़18 हिंदी को गूगल पर अपने पसंदीदा समाचार स्रोत के रूप में जोड़ने के लिए यहां क्लिक करें।
homemadhya-pradesh

एक कार की छत पर, दूसरा खिड़की से बाहर…पटाखे जलाने का ऐसा अंदाज देखा न होगा!



Source link