खरगोन के श्री बांके बिहारी मंदिर में अन्नकूट महोत्सव का आयोजन किया गया। इस दौरान भगवान को छप्पन भोग अर्पित किए गए। शाम 4 बजे नंद गली से श्री बांके बिहारीजी के विग्रह को एक सुसज्जित बग्घी में विराजमान कर बैंड बाजे के साथ शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभाय
.
इसमें पारंपरिक वेशभूषा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए; पुरुषों ने कुर्ता-पायजामा और पगड़ी पहनी थी, जबकि महिलाएं लाल-पीली साड़ियों में थीं। महोत्सव के दौरान भगवान श्री गिरिराजजी का अभिषेक और पूजन किया गया। इसके उपरांत अन्नकूट मनोरथ के पट श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खोले गए।
माधव संगीत कॉलेज की टीम ने श्री गिरिराज स्त्रोत पाठ और पद गायन प्रस्तुत किया। शाम 6:30 बजे पंडित श्याम बडोले के सानिध्य में महाआरती संपन्न हुई, जिसके बाद संकीर्तन और भजन का आयोजन किया गया। अंत में कढ़ी-खिचड़ी की प्रसादी वितरित की गई।

