गोवर्धन–पूजा का निमंत्रण नहीं मिलने पर किया पड़ोसी का मर्डर: सिर पर इतनी जोर से कुल्हाड़ी मारी कि चार घंटे फंसी रही, आरोपी दंपती और बेटा गिरफ्तार – Sidhi News

गोवर्धन–पूजा का निमंत्रण नहीं मिलने पर किया पड़ोसी का मर्डर:  सिर पर इतनी जोर से कुल्हाड़ी मारी कि चार घंटे फंसी रही, आरोपी दंपती और बेटा गिरफ्तार – Sidhi News


सीधी जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में गोवर्धन पूजा का निमंत्रण नहीं मिलने से नाराज एक परिवार ने कुल्हाड़ी से हमला कर पड़ोसी युवक की हत्या कर दी। मंगलवार रात हुई इस घटना में युवक के सिर पर इतनी जोर से कुल्हाड़ी मारी गई कि वह चार घंटे बाद निकाली जा स

.

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान खड्‌डी निवासी मोहन लाल मिश्रा के 27 वर्षीय बेटे सूरज मिश्रा के रूप में हुई।

सूरज अपनी बहन स्वाति मिश्रा के घर गोवर्धन पूजा में शामिल होने गए थे। पूजा में मोहल्ले के अन्य लोगों को बुलाया गया था, लेकिन पड़ोसी यशोदा यादव, उनके पति सुखलाल यादव और बेटे मोले यादव को नहीं बुलाया गया। रात करीब 9:30 बजे पूजा समाप्त हो गई। इसके बाद यशोदा यादव ने मिश्रा परिवार के घर के बाहर पत्थरबाजी शुरू कर दी।

जब सूरज और उनकी बहन स्वाति ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो यशोदा, सुखलाल और मोले यादव ने लाठी-डंडों और कुल्हाड़ी से उन पर हमला कर दिया। कुल्हाड़ी एक तेज वार सूरज के सिर पर लगा। इसके बाद कुल्हाड़ी सिर में फंस गई। उसे मौके पर निकालना संभव नहीं हुआ।

घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और गंभीर रूप से घायल सूरज को रामपुर नैकिन अस्पताल भेजा गया। हालत गंभीर होने के कारण उन्हें रीवा के संजय गांधी अस्पताल रेफर किया गया। डॉक्टरों ने कड़ी मशक्कत के बाद उनके सिर से कुल्हाड़ी निकाली, लेकिन बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सूरज की मौत हो गई।

पुलिस ने तीनों आरोपियों यशोदा यादव, सुखलाल यादव और उनके बेटे मोले यादव को पकड़ लिया है।



Source link