Last Updated:
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे हेड टू हेड : भारत और ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीमें 23 अक्टूबर को एडिलेड ओवल में भिड़ेंगी.सीरीज का पहला वनडे मुकाबला पर्थ में खेला गया था जहां ऑस्ट्रेलिया ने भारत को हराया था. भारतीय टीम के लिए दूसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी है. भारत को अगर एडिलेड वनडे जीतने में सफल रहा तो फिर सीरीज 1-1 से बराबर हो जाएगी. इसके बाद तीसरा वनडे निर्णायक बन जाएगा.इससे पहले आइए जान लेते हैं एडिलेड ओवल में भारत का रिकॉर्ड कैसा है.
नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम के लिए एडिलेड ओवल में 23 अक्टूबर को खेला जाने वाला दूसरा वनडे जीतना बेहद जरूरी हो गया है. टीम इंडिया अगर यहां जीत दर्ज करने में असफल रही तो फिर सीरीज हार जाएगी. पर्थ में खेला गया पहला वनडे भारत हार चुका है. ऐसे में अगर उसे सीरीज में बने रहना है तो दूसरे वनडे में हार हाल मे जीत दर्ज करनी होगी.पर्थ में खेले गए पहले वनडे में भारत का टॉप ऑर्डर बुरी तरह फेल रहा था. रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली फ्लॉप रहे थे. लेकिन क्या आपको पता है कि एडिलेड ओवल में भारत ने कितने वनडे मैच खेले हैं और कितने में उसे जीत मिली है और कितने में उसे हार का सामना करना पड़ा है.
विराट कोहली के पास वॉर्नर और वॉ को पीछे छोड़ने का मौका
विराट कोहली एडिलेड ओवल में दो शतक जड़ चुके हैं. एक शतक जड़ते ही वह इस वेन्यू पर सबसे अधिक शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. विराट के साथ साथ यहां ग्रीम हिक, डेविड वॉर्नर और मार्क वॉ ने भी दो दो सेंचुरी जड़े हैं. कोहली गुरुवार से शुरू होने वाले दूसरे वनडे में शतक जड़ते ही अपने नाम सबसे ज्यादा शतक जड़ने वाले बल्लेबाज बन जाएंगे. एडिलेड में कोहली तीनों फॉर्मेट को मिलाकर कुल 5 शतक लगा चुके हैं. अगर वह अगले मैच में शतक लगाते हैं तो वह ऑस्ट्रेलिया के किसी एक मैदान पर सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले विदेशी बल्लेबाज बन जाएंगे.
एडिलेड ओवल में भारत का सबसे बड़ा स्कोर 300 रन है
एडिलेड ओवल में भारत ने अपना सबसे बड़ा स्कोर 300 रन बनाया है. साल 2015 में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ ये स्कोर खड़ा किया था. वहीं इस मैदान पर सबसे बड़े स्कोर की बात करें तो वो है 369 रन का. इस स्कोर को ऑस्ट्रेलिया ने 26 जनवरी 2017 को पाकिस्तान के खिलाफ खड़ा किया था.
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें
करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें