नरसिंहपुर की नर्मदा नदी में डूबा सागर का युवक: 5 दोस्तों के साथ नहाने आया था, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग – Narsinghpur News

नरसिंहपुर की नर्मदा नदी में डूबा सागर का युवक:  5 दोस्तों के साथ नहाने आया था, 24 घंटे बाद भी नहीं लगा सुराग – Narsinghpur News



नरसिंहपुर जिले के प्रसिद्ध बरमान घाट पर मंगलवार दोपहर नर्मदा नदी में स्नान करते समय एक युवक डूब गया। सागर जिले के देवरी निवासी 24 वर्षीय आदित्य सेन अपने पांच दोस्तों के साथ नहाने आया था।

.

सूचना मिलते ही करेली थाना पुलिस और एसडीआरएफ (SDERF) की टीम मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से युवक की तलाश शुरू की गई, लेकिन घटना के 24 घंटे बाद भी आदित्य का कोई सुराग नहीं मिल पाया है।

बुधवार को भी लगातार सर्च ऑपरेशन चल रहा है। मौके पर बड़ी संख्या में ग्रामीण और परिजन मौजूद हैं, जो आदित्य की सकुशल वापसी की उम्मीद में नदी तट पर डटे हुए हैं।

करेली थाने के एसआई विजय धुर्वे ने बताया कि मंगलवार को देवरी से छह युवक यहां रेत घाट पर नहाने आए थे। नहाते समय आदित्य सेन पानी में डूब गया। आज सुबह से शव की तलाश जारी है, हालांकि अभी तक कोई सफलता नहीं मिली है।



Source link