मंडला जिले के नैनपुर थाना क्षेत्र में बुधवार शाम को बालाघाट मार्ग पर अतरिया के पास दो कारों की जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में एक महिला सहित तीन लोग घायल हो गए, जिन्हें नैनपुर के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त
.
नैनपुर थाना प्रभारी बलदेव सिंह मुजाल्दा ने बताया कि यह दुर्घटना बालाघाट की ओर जा रही एक इनोवा कार और सामने से आ रही मारुति कार के बीच हुई। आमने-सामने की टक्कर में इनोवा कार में सवार एक महिला सहित तीन लोग घायल हुए हैं। ग्रामीणों ने मौके पर तुरंत राहत कार्य शुरू किया और घायलों को बाहर निकाला।
इनोवा कार का चालक नैनपुर निवासी हिमांशु विश्वकर्मा बताया जा रहा है। मारुति कार में सवार लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।