आरोपी ने पत्थर मारकर युवक की हत्या कर दी।
अलीराजपुर जिले के नानपुर थाना क्षेत्र में एक प्रेमिका को उसके गांव छोड़ने गए युवक के दोस्त की पत्थर मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
.
लड़की के भाई ने पत्थर से किया हमला
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, प्रेमी दिनेश अपने दो दोस्त सोहन और सुनील (निवासी वांझियाबयड़ा) के साथ अपनी प्रेमिका को उसके गांव खारी छोड़ने गया था। जब युवती बाइक से उतर रही थी, तभी उसके भाई अरविंद चौहान ने उन्हें देख लिया।
आक्रोशित अरविंद ने पत्थर से हमला कर दिया। इस हमले में प्रेमी के दोस्त सुनील को गंभीर चोटें आईं, जिससे उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी को किया गिरफ्तार
नानपुर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर आरोपी अरविंद चौहान को गिरफ्तार कर लिया है।शव का पोस्टमॉर्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है।