बेटे से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या: भरवेली पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया, पति जेल में बंद है – Balaghat (Madhya Pradesh) News

बेटे से विवाद के बाद महिला ने की आत्महत्या:  भरवेली पुलिस ने शव बरामद कर पीएम कराया, पति जेल में बंद है – Balaghat (Madhya Pradesh) News



बालाघाट के भरवेली थाना क्षेत्र के सिवनी कैंप में छोटी पति सुनील टेकाम (39) नामक महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। भरवेली पुलिस ने बुधवार को महिला का शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा।

.

पुलिस के अनुसार, महिला का मंगलवार रात शराब के नशे में आए अपने बेटे से विवाद हुआ था। बताया जा रहा है कि महिला का पति एक आपराधिक मामले में जेल में बंद है। महिला के एक बेटा और एक बेटी हैं।

घटना की सूचना मिलने पर भरवेली एएसआई सोमनाथ कावरे और आरक्षक कुंदन नगपुरे घटनास्थल पर पहुंचे और निरीक्षण किया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस ने मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिला भी शराब का सेवन करती थी। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और विस्तृत जांच के बाद ही महिला की मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।



Source link