रायसेन की श्रीकृष्ण गौशाला में गोवर्धन पूजा: नगर पालिका अध्यक्ष सहित सदस्यों ने की परिक्रमा, गायों की पूजा – Raisen News

रायसेन की श्रीकृष्ण गौशाला में गोवर्धन पूजा:  नगर पालिका अध्यक्ष सहित सदस्यों ने की परिक्रमा, गायों की पूजा – Raisen News


रायसेन की श्रीकृष्ण गौशाला में बुधवार को गोवर्धन पूजा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर गौशाला परिसर में विशाल गोवर्धन स्थापित किया गया था। नगर पालिका अध्यक्ष सविता जमुना सेन और गौशाला समिति के सदस्यों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।

.

पूजा के दौरान गोवर्धन की परिक्रमा की गई, आरती उतारी गई और हवन में आहुतियां दी गईं। इसके पश्चात गौशाला में मौजूद गायों की भी विशेष पूजा-अर्चना की गई।

इस कार्यक्रम में महंत रमन गिरी महाराज, श्रीकृष्ण गौशाला समिति के अध्यक्ष बद्री प्रसाद पाराशर, पूर्व अध्यक्ष मिथिलेश सोनी, सह सचिव भगवान सिंह मीना और सचिव रामनारायण राय, राजीव लोचन चौबे, नरेंद्र महेश्वरी, सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि दीपावली के बाद गोवर्धन पूजा की परंपरा हमारी संस्कृति का अभिन्न अंग है। यह पर्व भारतीय जनमानस को अपनी जड़ों से जोड़े रखता है और प्रकृति के प्रति सम्मान की भावना को दर्शाता है। अध्यक्ष सेन ने आगे कहा कि यह हमारी संस्कृति और परंपरा के संवर्धन का भी प्रतीक है।



Source link