रीवा में भगवान श्रीराम को अपशब्द कहने का वीडियो हुआ वायरल हुआ है। वायरल वीडियो में गणेश साकेत नाम के व्यक्ति के द्वारा भगवान राम को अपशब्द कहा जा रहा है। वीडियो मंगलवार रात का बताया गया है। पूरे मामले में पुलिस ने बुधवार शाम मामला दर्ज किया है। इसके
.
मनगवां एसडीओपी प्रतिभा शर्मा के मुताबिक गणेश साकेत निवासी ग्राम कठेरी थाना मनगवां के द्वारा श्रीराम भगवान को लेकर अशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए हिंदू धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाया गया है। पुलिस ने आरोपी गिरफ्तार किया है।
पुलिस और स्थानीय लोगों के मुताबिक आरोपी ने भगवान राम को लेकर काफी कुतर्क किया और उनके निरादर करने के उद्देश्य से बार बार जानबूझकर ऐसे शब्द कहे जिससे इलाके में तनाव और हिंसा जैसे माहौल निर्मित हो सकते थे।
जानकारी के मुताबिक इसके पहले 6 अक्टूबर को भी एक मामला सामने आया था। जहां रीवा में एक युवक के द्वारा भगवान राम पर अमर्यादित टिप्पणी की गई और तमिलनाडु में भगवान राम का पुतला जलाने का समर्थन किया गया था।
युवक ने अपने सोशल मीडिया हैंडल से भगवान राम पर भावनाएं आहत करने वाली पोस्ट करते हुए तमिलनाडु की घटना को सही ठहराया और घटना का वीडियो भी शेयर किया था।
मामले की शिकायत बजरंग सेना के द्वारा थाने की गई थी। जिसके बाद पुलिस ने तत्काल मामला पंजीबद्ध करते हुए सावेंद्र चौधरी नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया था। इसके साथ ही उसके विरुद्ध बीएनएस की धारा 296,299 के तहत मामला पंजीबद्ध किया था।