Last Updated:
MP News: मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने भोपाल में आयोजित गोवर्धन पर्व कार्यक्रम में भाग भगवान कृष्ण के बारे में नई व्याख्या की. इसके अलावा पूजा-पाठ किया.
गोवर्धन पूजा भगवान कृष्ण के उस चमत्कार की याद दिलाती है, जब उन्होंने अपनी उंगली पर गोवर्धन पर्वत उठाकर वृंदावन को मूसलाधार बारिश से बचाया था. सीएम ने कहा कि मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा बड़े उत्साह से मनाई जा रही है. हर घर, गौशाला और गांव अब वृंदावन जैसा दिखने लगा है. हम सब गोपाल बन गए हैं. उन्होंने बताया कि हमारी परंपराएं और त्योहार प्रकृति और समाज के प्रति जिम्मेदारी सिखाते हैं. गोवर्धन पूजा इसका सबसे अच्छा उदाहरण है. यह हमें प्रकृति, पर्यावरण और पशुधन के संरक्षण का संदेश देता है.
गाय को ‘माता’ माना जाता है
मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में गाय को ‘माता’ माना जाता है और इसका दूध मानव शरीर के लिए अमृत जैसा है. उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक रूप से सिद्ध हो चुका है कि गाय का दूध, गोबर और मूत्र कई गंभीर बीमारियों, जैसे कैंसर में लाभकारी हैं. गोबर से लिपे घरों में रेडिएशन का असर कम होता है. खेती में गोबर की खाद का महत्व तो सभी जानते हैं. उन्होंने जोड़ा कि दुनिया अब फिर से प्राकृतिक और जैविक खेती की अहमियत को समझ रही है.
सीएम यादव ने कहा कि गोवर्धन पूजा प्रकृति के प्रति कृतज्ञता और सभी जीवों के साथ सामंजस्य का पर्व है. यह हमें सिखाता है कि धरती पर हर जीवन के साथ तालमेल बनाकर जीना ही जीवन का सार है. उन्होंने लोगों से अपील की कि इस पर्व को उत्साह से मनाएं और गायों की सेवा और पर्यावरण संरक्षण में योगदान दें. मध्य प्रदेश में गोवर्धन पूजा का यह उत्सव न केवल सांस्कृतिक महत्व रखता है, बल्कि यह पर्यावरण और पशुधन संरक्षण का वैश्विक संदेश भी देता है. सीएम ने कहा कि यह सनातन संस्कृति का अनमोल उपहार है, जो हमें प्रकृति के साथ जीने की कला सिखाता है.
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re…और पढ़ें
Deepti Sharma, currently working with News18MPCG (Digital), has been creating, curating and publishing impactful stories in Digital Journalism for more than 6 years. Before Joining News18 she has worked with Re… और पढ़ें