सीएमओ ने पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर में कचरा डलवाया: बीजेपी नेता से सफाई का निरीक्षण करने के दौरान हुई थी बहस, विवाद का वीडियो सामने आया – Chhatarpur (MP) News

सीएमओ ने पूर्व मंडल अध्यक्ष के घर में कचरा डलवाया:  बीजेपी नेता से सफाई का निरीक्षण करने के दौरान हुई थी बहस, विवाद का वीडियो सामने आया – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के हरपालपुर नगर में नगर पालिका सीएमओ शैलेंद्र सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। वीडियो में सीएमओ और नगर पालिका के कर्मचारी पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष महेश राय के घर में कचड़ा फेंकते हुए दिख रहे हैं। यह घटना 2 से तीन दिन पुरान

.

इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें सीएमओ शैलेंद्र सिंह कहते हुए दिखते हैं, “आपने कचड़ा फेंका है, इसीलिए आपके घर में कचड़ा फेंक रहा हूं।” यह वीडियो शहर में चर्चा का विषय बन गया है।

वीडियो में सीएमओ और उनके कर्मचारी कचरा उठाते हुए दिख रहे हैं, जबकि महेश राय कचरा घर के अंदर डालने के लिए कहते हैं। इसके बाद, सीएमओ ने कचरा उठवाकर राय के घर के अंदर डलवा दिया। इस दौरान राय और सीएमओ के बीच तीखी बहस भी हुई।

शिकायत करने पर कचरा घर में डलवाया

पूर्व मंडल अध्यक्ष महेश राय ने बताया कि 16 अक्टूबर की शाम को सीएमओ अपने कर्मचारियों के साथ उनके घर आए थे। वे घर के बाहर पड़े कागज के टुकड़ों को लेकर भड़क गए थे। राय के अनुसार, सीएमओ ने कहा कि घर के बाहर कचरा पड़ा है, और जब राय ने सफाईकर्मियों के समय पर न आने की बात कही, तो सीएमओ ने गुस्से में आकर कर्मचारियों से कचरा उठवाकर उनके घर के अंदर डलवा दिया। राय ने इस घटना की शिकायत कलेक्टर, एसडीएम और जिला अध्यक्ष से की है।

CMO बोले- कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा था

सीएमओ शैलेंद्र सिंह ने बताया कि यह घटना 18 अक्टूबर की शाम की है। वे दीपावली की सफाई के निरीक्षण पर थे, जब उन्होंने महेश राय के घर के बाहर कचरा पड़ा देखा। सीएमओ के मुताबिक, उन्होंने राय से कचरा गाड़ी में डालने के लिए कहा, जिस पर राय भड़क गए और विवाद करने लग गए।

इसके बाद सीएमओ ने कर्मचारियों से कचरा उठवाकर राय के घर में डालने की हिदायत दी। सीएमओ ने महेश राय पर 500 रुपये का जुर्माना भी लगाया, लेकिन राय ने रसीद लेने से मना कर दिया, जिसके बाद जुर्माना राशि उनके संपत्ति कर रजिस्टर में जोड़ दी गई।



Source link