Last Updated:
Khajuraho to Varanasi Vande Bharat: मध्य प्रदेश को मिली पांचवीं वंदे भारत ट्रेन की सौगात. खजुराहो-वाराणसी के बीच दौड़ेगी एक्सप्रेस. टाइम टेबल जारी, जानिए कहां-कहां रुकेगी ट्रेन और कब शुरू होगी सेवा.
छतरपुर: मध्य प्रदेश के लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है. अब प्रदेश को मिली है पांचवीं वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन की सौगात. देश के प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों में शुमार खजुराहो और वाराणसी के बीच अब हाई-स्पीड वंदे भारत एक्सप्रेस दौड़ेगी. इस नई ट्रेन की शुरुआत से न केवल यात्रियों की सुविधा बढ़ेगी बल्कि पर्यटन को भी जबरदस्त बढ़ावा मिलेगा. बुंदेलखंड के लोगों के लिए यह दीपावली से पहले का तोहफा माना जा रहा है.
प्रधानमंत्री श्री @narendramodi जी ने दीपावली पर दिया #KhajurahoLoksabha एवं बुंदेलखंड की जनता को उपहार।खजुराहो – वाराणसी वंदे भारत एक्सप्रेस को मिली मंजूरी।
क्षेत्र की जनता की ओर से प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय रेल मंत्री श्री @AshwiniVaishnaw जी का हार्दिक आभार। pic.twitter.com/fuOgYJWJN5