अंतिम इच्छा पूरी करने मृत्यु भोज के साथ रक्तदान शिविर: राजगढ़ में समाजसेवी की तेरहवी पर 131 लोगों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी – rajgarh (MP) News

अंतिम इच्छा पूरी करने मृत्यु भोज के साथ रक्तदान शिविर:  राजगढ़ में समाजसेवी की तेरहवी पर 131 लोगों ने रक्तदान कर श्रद्धांजलि दी – rajgarh (MP) News


राजगढ़ जिले के खिलचीपुर नगर में गुरुवार को एक अनोखी पहल देखने को मिली, जहां समाजसेवी और कांग्रेस नेता विष्णु गुप्ता (42) के मृत्यु भोज पर रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। 12 अक्टूबर को हार्ट अटैक से निधन हुए गुप्ता की अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए उ

.

खिलचीपुर नगर के तोपखाना गेट रोड निवासी विष्णु गुप्ता का 12 अक्टूबर को दोपहर करीब 12:30 बजे अचानक दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया था। वह अपनी मोबाइल दुकान पर बैठे थे, तभी उनकी तबीयत बिगड़ी। परिजनों और आसपास के लोगों ने उन्हें तत्काल एक निजी नर्सिंग होम पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

नगर में यह पहली बार है जब किसी व्यक्ति के मृत्यु भोज के अवसर पर रक्तदान शिविर जैसा आयोजन किया गया। इस पहल ने पारंपरिक मृत्यु भोज की धारणा को एक सकारात्मक सामाजिक संदेश में बदल दिया।

मिलनसार स्वभाव, मदद के लिए जाने जाते थे विष्णु गुप्ता अपने मिलनसार स्वभाव, सामाजिक कार्यों और हर किसी के सुख-दुख में मदद के लिए जाने जाते थे। वह खिलचीपुर व्यापारी प्रकोष्ठ के नगर अध्यक्ष और मेडतवाल समाज के कोषाध्यक्ष भी थे। वर्ष 2022 में उन्होंने कांग्रेस के टिकट पर वार्ड 7 से पार्षद का चुनाव लड़ा था, जिसमें वे मात्र एक वोट से हार गए थे। चुनाव हारने के बाद भी उन्होंने नगर की सेवा का अपना संकल्प नहीं छोड़ा था।

मौत से पहले उन्होंने अपने दोस्तों से रक्तदान शिविर लगाने की इच्छा जताई थी। जिसके बाद आज परिवार और मित्रों ने उनकी अंतिम इच्छा का सम्मान करते हुए गुरुवार को मेडतवाल धर्मशाला में मृत्यु भोज के कार्यक्रम के साथ ही रक्तदान शिविर का आयोजन किया। इस मौके पर राजगढ़ के भाजपा विधायक अमर सिंह यादव, खिलचीपुर विधायक हजारीलाल दांगी, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष व पूर्व ऊर्जा मंत्री प्रियव्रत सिंह और पूर्व विधायक रघुनंदन शर्मा सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



Source link