ओंकारेश्वर में बस हादसा: होटल में घुसी अनियंत्रित बस, एक दर्जन यात्री घायल; सनावद अस्पताल भेजा
प्रदेश में गुरुवार को 4 बड़े हादसे: ;
.
ओंकारेश्वर और दतिया में गरुवार को 4 बड़े सड़क हादसे हुए। पहला बड़ा हादसा तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में हुआ, जहां गुरुवार दोपहर को एक यात्री बस अनियंत्रित होकर होटल में जा घुसी, जिसमें करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए। वहीं, रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के साथ तीन अलग-अलग हादसे हुए। इन तीन हादसों में 1 श्रद्धालु की मौत हो गई और 28 लोग घायल हुए। रतनगढ़ के हादसे ट्रैक्टर-ट्रॉली और ऑटो पलटने से हुए, जो ओवरलोड थे।
ओंकारेश्वर: होटल में घुसी बस, एक दर्जन घायल तीर्थनगरी ओंकारेश्वर में गुरुवार दोपहर को एक भीषण बस हादसा हो गया। ओंकारेश्वर रोड पर शिवकोठी के पास एक यात्री बस अनियंत्रित होकर सीधे एक होटल में जा घुसी। इस हादसे में करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं, जिन्हें इलाज के लिए सनावद अस्पताल ले जाया गया है।
पुलिस बोली- कोई जनहानि नहीं मांधाता पुलिस के अनुसार, फिलहाल हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं हैं। सभी घायलों को मामूली चोंटें आई हैं। बस की टक्कर से होटल की दीवार टूट गई है, वहीं बस का अगला हिस्सा भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
बस की टक्कर से होटल की दीवार टूट गई है।

हादसे में कोई जनहानि की सूचना नहीं हैं, सभी घायलों को मामूली चोंटें आई हैं।
दतिया में ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 18 लोग घायल रतनगढ़ माता मंदिर से दर्शन कर लौट रहे श्रद्धालुओं के जत्थे गुरुवार सुबह तीन अलग-अलग हादसों का शिकार हो गए। पहला हादसा धीरपुरा थाने के पास हुआ, जहां श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली पलट गई। इस घटना में 18 लोग घायल हो गए। दूसरा हादसा झांसी के मुरारी गांव के श्रद्धालुओं के साथ हुआ। इस हादसे में एक की मौत और तीन अन्य लोग घायल हुए। वहीं तीसरा हादसा सेंथरी गांव के पास श्रद्धालुओं से भरा एक ऑटो पलट गया। इस हादसे में सात लोग घायल हुए।
कलेक्टर का प्रतिबंध बेअसर, पुलिस ने नहीं रोका बताया गया कि सभी हादसे ओवरलोडिंग और लापरवाही से हुए। ट्रैक्टर और लोडिंग वाहनों में सवारियां ले जाने पर पहले से कलेक्टर द्वारा प्रतिबंध जारी किया गया था। बावजूद इसके, रतनगढ़ मेले से लौटते ये वाहन कई पुलिस चौकियों से गुजरे, लेकिन किसी ने भी उन्हें रोकने की कोशिश नहीं की।

ट्रैक्टर-ट्रॉली पलटने से 18 लोग घायल।

ओवरलोडिंग और लापरवाही से हुआ हादसा।