खेत की बाउंड्री में करंट से किसान की मौत: धान कटवाने की तैयारी कर रहे थे, पड़ोसी किसान ने लगा रखे ते तार – Katni News

खेत की बाउंड्री में करंट से किसान की मौत:  धान कटवाने की तैयारी कर रहे थे, पड़ोसी किसान ने लगा रखे ते तार – Katni News


कटनी जिले के बड़वारा थाना क्षेत्र के सुनहरा गांव में खेत की बाउंड्री पर अवैध रूप से दौड़ाए गए बिजली के करंट की चपेट में आने से एक 40 वर्षीय किसान की मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

.

मृतक की पहचान सुनहरा गांव निवासी फूल सिंह राठौर (40) पिता रामनरेश राठौर के रूप में हुई है। परिजन के अनुसार, फूल सिंह सुबह अपने खेत में काम करने गए थे। वह धान कटवाने के लिए हार्वेस्टर संचालक से बात करने जा रहे थे।

इसी दौरान, वे अनुराग पटेल नामक किसान के खेत की बाउंड्री पर दौड़ाए गए बिजली के करंट की चपेट में आ गए। करंट इतना तेज था कि फूल सिंह राठौर की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही गांव में बड़ी संख्या में ग्रामीण जमा हो गए। परिजनों ने मामले में निष्पक्ष जांच और लापरवाही बरतने वाले किसान के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की मांग की है। उनका आरोप है कि खेत की सुरक्षा के लिए अवैध रूप से बिजली का करंट छोड़ना घोर लापरवाही और आपराधिक कृत्य है।

बड़वारा थाना पुलिस ने बताया कि मृतक के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पुलिस ने मर्ग कायम कर घटना के सभी पहलुओं पर गहनता से जांच शुरू कर दी है।



Source link