छतरपुर में जुए के अड्डे से 23 गिरफ्तार: शहर के डॉक्टर, व्यापारी और कई प्रतिष्ठित लोग शामिल, 14 लाख 10 हजार रुपये जब्त – Chhatarpur (MP) News

छतरपुर में जुए के अड्डे से 23 गिरफ्तार:  शहर के डॉक्टर, व्यापारी और कई प्रतिष्ठित लोग शामिल, 14 लाख 10 हजार रुपये जब्त – Chhatarpur (MP) News


छतरपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र में पुलिस ने जुए के एक बड़े अड्डे पर छापा मारा। महर्षि स्कूल के पीछे एक निर्माणाधीन इमारत में चल रहे इस अड्डे से 23 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने उनके पास से 14 लाख 10 हजार रुपये नकद जब्त किए हैं। सीएसपी अर

.

शहर के प्रतिष्ठित लोगों ने जमाया था जुए का फड़ गिरफ्तार किए गए लोगों में अपराधी, डॉक्टर, व्यापारी और शहर के कुछ प्रतिष्ठित व्यक्ति शामिल हैं। पुलिस को इस जुए के अड्डे के बारे में स्थानीय निवासियों ने फोन पर सूचना दी थी, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई। सटई रोड स्थित निर्माणाधीन बिल्डिंग में जुआ खेलने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम ने दबिश दी। सभी आरोपियों के खिलाफ धारा 151 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम

इन्द्रजीत पिता सुमरन सिंह बुंदेला (40), महेश पिता मुरारी लाल रैकवार (47), संतोष पिता द्वारका प्रसाद अग्रवाल (66), अनिल पिता मधुकर प्रसाद चौबे (60), रामभरत पिता मंगल पटेल (35), सुशील अवस्थी (51), राहुल पिता जागेश्वर प्रयास शुक्ला (46), देवीदीन पिता कमोदा प्रसाद कुशवाहा (42), सार्थक पिता ओमप्रकाश दुबे (58), शैलेंद्र प्रताप बाबूलाल गुप्ता (45), सुशील पिता बद्री प्रसाद पांडे (43), शशिकांत पिता रामेश्वर शुक्ला (34), उपकार पिता शांत असाटी (35), वीरेन्द्र पिता मुन्नालाल पांडे (37), सूर्य प्रताप पिता व्हाईट सिंह (40), अंशुल पिता रामकृपाल मिश्रा (35), मंगल पिता शत्रुघ्न सिंह चौहान (26), हर्ष प्रताप मुलायम सिंह यादव (29), कैलाश पिता राजाराम मिश्रा (56), सतीश कुमार पिता सोहन सिंह (51), अजय कुमार पिता अशोक कुमार अग्रवाल (40), अरुण पिता डॉ. गुप्ता (69) और लखन पिता राम स्नेही पचौरी (50)।



Source link