पोरसा ब्लाक के ग्राम औरेठी में स्थित शासकीय हाई स्कूल के प्राचार्य रामभोग शर्मा को निलंबित कर दिया गया है। प्राचार्य द्वारा स्कूल में छात्र-छात्राओं से निर्माण कार्य में मजदूरी करवाई जा रही थी, जिसका एक वीडियो सामने आया था। इस वीडियो में बच्चे ईंट व
.
11 अक्टूबर को सामने आया था वीडियो पोरसा कस्बे के शासकीय हाई स्कूल औरेठी का एक वीडियो 11 अक्टूबर को सामने आया था। इस वीडियो में स्कूल प्रबंधन के द्वारा स्कूली छात्र-छात्राओं से पढ़ाई के समय पर निर्माण कार्य में मजदूरी करवाई जा रही थी। छात्रों से ईंट ढुंवाई जा रही थी और एक तरफ छात्र-छात्राएं मिलकर रेत छान रहे थे। इनके साथ एक महिला शिक्षिका और एक शिक्षक भी कार्य करते वीडियो में दिखाई दे रहे थे।
प्राचार्य रामभोग शर्मा का निलंबन आदेश
वीडियो सामने आने के बाद कलेक्टर ने की कार्रवाई शासकीय हाई स्कूल औरेठी में छात्र-छात्राओं से स्कूल समय में निर्माण कार्य में मजदूरी कराने का वीडियो को आधार मानकर कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ ने जांच करवाई तो वह सही पाया गया। चूंकि प्राचार्य पर कार्रवाई हेतु सक्षम अधिकारी चम्बल आयुक्त हैं, तो कलेक्टर ने अपनी निरीक्षण टीप लगाकर चम्बल आयुक्त सुरेश कुमार को प्राचार्य पर कार्रवाई हेतु प्रतिवेदन भेजा था। जिस पर कार्रवाई करते हुए चम्बल आयुक्त ने प्राचार्य रामभोग शर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़
कलेक्टर बोले- छात्रों को स्कूल में सिर्फ शिक्षा दी जानी चाहिए कलेक्टर लोकेश कुमार रामचंद्र जांगिड़ के अनुसार, “शासकीय हाई स्कूल औरेठी में छात्र छात्राओं से ईंट रेत उठवाया गया यह निंदनीय है इसको गंभीरता से लेते हुए मेरे द्वारा आयुक्त चम्बल को प्राचार्य पर कार्यवाही हेतु प्रतिवेदन भेजा गया था जिस पर आयुक्त चम्बल ने संज्ञान लेते हुए प्राचार्य को तत्काल निलंबित कर दिया है। छात्रों को स्कूल में सिर्फ शिक्षा दी जानी चाहिए।”