जनपद सदस्य ने ठेकेदार पर बंदूक की बट मारी: टीकमगढ़ में साइड नहीं देने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार – Tikamgarh News

जनपद सदस्य ने ठेकेदार पर बंदूक की बट मारी:  टीकमगढ़ में साइड नहीं देने को लेकर हुआ विवाद, आरोपी पिता-पुत्र गिरफ्तार – Tikamgarh News


टीकमगढ़ शहर के जवाहर चौराहे पर साइड नहीं देने के विवाद में जनपद सदस्य इम्तियाज अली ने ठेकेदार अनिल उर्फ बॉबी रावत के सिर में बंदूक की बट मार दी। पुलिस ने आरोपी जनपद सदस्य और उसके बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।

.

कोतवाली थाना पुलिस के अनुसार, यह घटना गुरुवार रात करीब 8 बजे हुई। रौरैया मोहल्ला निवासी अनिल रावत अपने दोस्त बिंदु यादव के साथ खड़े थे। इसी दौरान जनपद सदस्य इम्तियाज अली वहां से गुजरे और साइड देने को लेकर अनिल से विवाद करने लगे।

विवाद बढ़ने पर इम्तियाज ने अपने बेटे को फोन कर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। इसी दौरान इम्तियाज अली ने अपनी बंदूक निकाली और उसकी बट अनिल के सिर पर दे मारी।

घटना की सूचना मिलते ही कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस आरोपी जनपद सदस्य इम्तियाज अली और उसके बेटे को पकड़कर थाने ले गई। घटना स्थल पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जमा हो गई थी।

देखिए घटना स्थल की तस्वीरें

ठेकेदार को लहूलुहान हालत में अस्पताल ले जाया गया।

मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मौके पर अफरा तफरी मच गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।

मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।



Source link