जबलपुर जिला अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी का मामला: EOW के छापे के बाद 6 कर्मचारियों को नोटिस, सिविल सर्जन ने 3 दिन में मांगा जवाब – Jabalpur News

जबलपुर जिला अस्पताल में वित्तीय गड़बड़ी का मामला:  EOW के छापे के बाद 6 कर्मचारियों को नोटिस, सिविल सर्जन ने 3 दिन में मांगा जवाब – Jabalpur News


जिला अस्पताल (विक्टोरिया) में निर्माण कार्य व मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी मामले में सिविल सर्जन डॉ. नवनीत कोठारी ने 6 कर्मचारियों को नोटिस जारी कर 3 दिन में जवाब मांगा है। आरोप है कि इन कर्मचारियों ने जानकारी छिपाई और प्रबंधन को गुमराह किया। जबल

.

EOW की टीम जब्त किए गए दस्तावेजों की विस्तार से जांच कर रही है। जिसमें अकाउंट सेक्शन के कर्मचारियों पर शिकंजा कसते दिख रहा है। उधर, सिविल सर्जन डॉ. कोठारी ने अकाउंट सेक्शन के कर्मचारी नोनेलाल पटेल, केके राजपूत, निरुपा परते, आलोक नगाइच और नीतेश राठौर को नोटिस दिए हैं। छापामार कार्रवाई के दौरान इनमें से सिर्फ नीतेश ने ईओडब्ल्यू टीम के सवालों का जवाब दिया था। अन्य कर्मचारी जवाब भी नहीं दे पाए।

EOW 2022 से जानकारी मांग रहा है, 17 पत्र भी लिखे पर इन कर्मचारियों ने जानकारी नहीं दी।

डॉ. कोठारी का कहना है कि EOW 2022 से जानकारी मांग रहा है और 17 बार पत्र भी लिखे पर इन कर्मचारियों ने ना ही जानकारी दी और ना ही वरिष्ठ अधिकारियों को बताया। वे कहते हैं कि नोटिस का जवाब न देने पर एकपक्षीय कार्रवाई की जाएगी। सूत्र बताते हैं कि इस जांच के जद में कई बड़े अधिकारी आ सकते हैं।

शिकायत के आधार पर मारा छापा

EOW की टीम ने शिकायत के आधार पर 16 अक्टूबर को अस्पताल में छापा मारा था। EOW को दो शिकायतें मिली थीं, जिनमें 2009 से 2020 तक निर्माण कार्य और मेडिकल बिलों के भुगतान में गड़बड़ी के आरोप लगाए गए थे। EOW ने अस्पताल प्रबंधन और स्वास्थ्य विभाग ने संबंधित दस्तावेज मांगे थे। इसके लिए 17 बार पत्र लिखे गए, पर जानकारी नहीं दी गई। आखिर छापा मारना पड़ा।

छापामार कार्रवाई के दौरान अकाउंट शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ करते EOW के कर्मचारी।

छापामार कार्रवाई के दौरान अकाउंट शाखा के कर्मचारियों से पूछताछ करते EOW के कर्मचारी।

फर्जी डिग्री की शिकायत पर कार्रवाई संभव

विक्टोरिया अस्पताल में फर्जी डिग्री के आधार पर नौकरी पाने की शिकायत भी हुई थी। ये मुद्दा विधानसभा के मानसून सत्र में भी उठा था। जबलपुर के कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने आरोप लगाया था कि अस्पताल के एक अधिकारी की शैक्षणिक योग्यता फर्जी है। हालांकि सरकार ने इससे इनकार किया था।

ये खबर भी पढ़िए…

जबलपुर जिला अस्पताल में EOW का छापा

जबलपुर में आर्थिक अन्वेषण ब्यूरो (EOW) की टीम ने गुरुवार (16 अक्टूबर) दोपहर जिला अस्पताल (विक्टोरिया) में छापेमारी की। इस दौरान यहां से कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं। डीएसपी स्वर्णजीत सिंह धामी के नेतृत्व में टीम जांच कर रही है। पढ़ें पूरी खबर…



Source link