दो कौड़ी की फील्डिंग, 3 वजह जिनके चलते ऑस्ट्रेलिया में चारों खाने चित हुआ भारत

दो कौड़ी की फील्डिंग, 3 वजह जिनके चलते ऑस्ट्रेलिया में चारों खाने चित हुआ भारत


Last Updated:

3 reasons defeat ODI Series against australia: भारत के ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज हार के 3 कारण रहे. एडिलेड ओवल में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज जीत ली. एडिलेड ओवल में भारत 17 साल बाद वनडे मैच हारा. शुभमन गिल की कप्तानी में एक ऐसा दाग भी लग गया जो ताउम्र खत्म नहीं होगा. टीम इंडिया अगर ये 3 गलती ना करती तो शायद यह वनडे सीरीज हमारी होती.

भारत शुरुआती दो वनडे हारकर सीरीज गंवा बैठा.

नई दिल्ली. भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया में तीन मैचों की वनडे सीरीज गंवा दी है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया पहली बार ऑस्ट्रेलिया में वनडे सीरीज खेलने पहुंची थी. जहां शुरुआती दो वनडे में उसे हार का सामना करना पड़ा. एडिलेड में खेले गए दूसरे वनडे में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 2 विकेट से हरा दिया. एडिलेड में भारत 17 साल से कोई वनडे नहीं हारा था लेकिन इस बार यह रिकॉर्ड भी टूट गया. भारत ने साल 2025 में इंग्लैंड से 3 मैचों की वनडे सीरीज 3-0 से जीती थी जबकि अजेय रहते हुए चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम किया था. लेकिन ऑस्ट्रेलिया में टीम इंडिया अपने अजेय अभियान को जारी रखने में असफल रहा. भारत ने इन 3 वजहों से वनडे सीरीज गंवा दी.

वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली की वापसी हुई थी. इन दोनों बल्लेबाजों से ऑस्ट्रेलिया में अच्छी पारी की उम्मीद थी. लेकिन रोहित ने जहां पहले वनडे में निराश किया वहीं दूसरे वनडे में अर्धशतक जड़ा. दूसरी ओर विराट कोहली दोनों वनडे में फ्लॉप रहे.कोहली को ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने खाता तक नहीं खोलने दिया. विराट दोनों वनडे में शून्य के स्कोर पर आउट हुए. भारत की सीरीज हार की सबसे बड़ी वजह कोहली का बल्ले से फ्लॉप होना रहा. ऐसा पहली बार हुआ है जब ऑस्ट्रेलिया में विराट लगातार दो वनडे में शून्य के स्कोर पर आउट हुए.

भारत शुरुआती दो वनडे हारकर सीरीज गंवा बैठा.

कुलदीप यादव को प्लेइंग इलेवन से बाहर रखना महंगा पड़ा
कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल ने दोनों वनडे में कुलदीप यादव को नहीं खिलाया. पर्थ में जहां ऑस्ट्रेलिया ने मैथ्यू कुहनेमन को खिलाया था वहीं एडिलेड में उसने एडम जांपा को मौका दिया. कुहनेमन ने पर्थ में दो विकेट लेकर भारत की कमर तोड़ दी थी वहीं दूसरे वनडे में जंपा ने 4 विकेट लेकर भारतीय पारी को झकझोर कर रख दिया.लेकिन भारतीय टीम मैनेजमेंट ने कलाई के स्पिनर कुलदीप यादव को दोनों मैचों में मौका नहीं दिया.

दो वनडे में छोड़े 3 कैच
भारतीय टीम की घटिया फील्डिंग भी वनडे सीरीज हार की वजह रही. भारत ने मौजूदा सीरीज के दो वनडे में 3 कैच छोड़े. पर्थ में भारतीय फील्डर्स ने एक कैच टपकाए थे जबकि एडिलेड में इसकी संख्या दो पहुंच गई.  भारतीय क्षेत्ररक्षकों ने कम से कम तीन मौके गंवा दिए जिनमें मैथ्यू शॉर्ट भी शामिल थे जिन्होंने 78 गेंद में 74 रन की शानदार पारी खेली. एशिया कप से लेकर अभी तक भारतीय फील्डर्स ने कुल 15 कैच छोड़े जिसमें एशिया कप के 12 कैच शामिल है. भारतीय खिलाड़ियों की फील्डिंग सीरीज हार की कमजोर कड़ी रही है. अगर भारत को आगे सीरीज जीतनी है तो उसे फील्डिंग में सुधार करना होगा. सीरीज का तीसरा और अंतिम वनडे मैच 25 को सिडनी में खेला जाएगा.

Kamlesh Raiचीफ सब एडिटर

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से…और पढ़ें

करीब 15 साल से पत्रकारिता में सक्रिय. दिल्ली यूनिवर्सिटी से पढ़ाई. खेलों में खासकर क्रिकेट, बैडमिंटन, बॉक्सिंग और कुश्ती में दिलचस्पी. IPL, कॉमनवेल्थ गेम्स और प्रो रेसलिंग लीग इवेंट्स कवर किए हैं. फरवरी 2022 से… और पढ़ें

homecricket

दो कौड़ी की फील्डिंग, 3 वजह जिनके चलते ऑस्ट्रेलिया में चारों खाने चित हुआ भारत



Source link