राजो मालवीय को प्रदेश मंत्री बनाया गया है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल की नई टीम का गुरुवार शाम को ऐलान हुआ। नर्मदापुरम के सोहागपुर की रहने वाली राजो मालवीय को फिर से प्रदेश टीम में स्थान मिला है। हेमंत खंडेलवाल की टीम में उन्हें प्रदेश मंत्री बनाकर भरोसा जताया है।
.
राजो मालवीय पूर्व में भी प्रदेश मंत्री और प्रदेश प्रवक्ता रह चुकी है। वह मप्र भाजपा कार्यसमिति में विशेष आमंत्रित सदस्य रही हैं। सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वाली राजो पार्टी के कार्यक्रमों और गतिविधियों को साझा करती रहती हैं।
राजो मालवीय का नाम साल 2022 में भोपाल नगर निगम चुनाव के दौरान भी खूब चला था।
23 सालों से निकाल रहीं कावड़ यात्रा राजो मालवीय के नेतृत्व में पिछले 23 सालों से कावड़ यात्रा निकल रही है। कैलाश मानसरोवर मुक्ति का संकल्प लेकर यात्रा समिति पिछले 23 सालों से यह परंपरा निभा रही है। हर साल मां नर्मदा को चुनरी चढ़ाकर, नर्मदा जल कावड़ में भरकर पचमढ़ी जटाशंकर ले जाया जाता है।