फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव: छिंदवाड़ा में घर में थी अकेली, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया – Chhindwara News

फांसी के फंदे पर लटका मिला महिला का शव:  छिंदवाड़ा में घर में थी अकेली, पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया – Chhindwara News



छिंदवाड़ा जिले के जुन्नारदेव थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सुआम में एक महिला द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि घटना के समय घर में कोई मौजूद नहीं था।

.

मृतिका ललिता पति जंगल सिंह भारती (45) निवासी सुआम ने घर के अंदर फांसी लगाकर जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही एएसआई मंगलेश्वर परिहार पुलिस दल के साथ मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया।

पुलिस ने शव को फंदे से उतारकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मर्ग क्रमांक 83/25 दर्ज कर लिया गया है। पोस्टमार्टम के उपरांत शव परिजनों को सौंप दिया गया। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।



Source link