बालाघाट जिले के वारासिवनी थाना क्षेत्र के कटंगझरी गांव में किसान दंपत्ति के शव कुएं में मिले हैं। किशोर बाहेश्वर (42) और उनकी पत्नी श्यामकलाबाई बाहेश्वर (38) के शव बुधवार रात को बरामद किए गए। पुलिस मामले को संदिग्ध मान जांच कर रही है।
.
अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि उन्होंने कुएं में कूदकर आत्महत्या की है या एक-दूसरे को बचाने के प्रयास में कुएं में गिरे, या फिर मौत की कोई तीसरी वजह भी है।
जानकारी के अनुसार, बुधवार को किशोर बाहेश्वर अपनी पत्नी श्यामकलाबाई और बेटे इशांत के साथ खेत में तिल्ली की फसल काटने गए थे। उन्होंने लगभग दो गट्ठे तिल्ली काटी थी। इसके बाद बेटा इशांत कटे हुए गट्ठे लेकर घर लौट आया था।
शाम तक माता-पिता के घर न लौटने पर इशांत अपने काका भाई के साथ खेत पहुंचा और उनकी तलाश की। बाद में गांव के लोगों को इकट्ठा कर तलाश करने गया। ग्रामीणों को खेत में बने कुएं में गिरने की आशंका हुई। गल(कांटा) डालने पर पहले महिला का शव फंस गया। महिला का शव निकालने के बाद दूसरी बार कांटा डाला गया तो पति का शव भी फंस गया।