भोपाल के राजधानी परिसर के पास सीमांकन: बिलखिरिया टीआई ने एसडीएम-तहसीलदार को लिखा था पत्र; कहा- कब्जे से विवाद होगा – Bhopal News

भोपाल के राजधानी परिसर के पास सीमांकन:  बिलखिरिया टीआई ने एसडीएम-तहसीलदार को लिखा था पत्र; कहा- कब्जे से विवाद होगा – Bhopal News



इस जमीन को लेकर सीमांकन किया गया।

भोपाल के राजधानी परिसर और सिंधु ढाबे के बीच मुख्य बायपास पर एक खाली प्लाट पर कब्जे की शिकायत के बाद उसका सीमांकन किया गया। जिसमें कोई कब्जा सामने नहीं आया। गोविंदपुरा एसडीएम रवीश कुमार श्रीवास्तव के निर्देश पर तहसीलदार सौरभ वर्मा ने सीमांकन कराया था।

.

दरअसल, बिलखिरिया थाना प्रभारी ने एसडीएम और तहसीलदार को पत्र लिखा था। इसमें कहा गया था कि राजधानी परिसर और सिंधु ढाबा के बीच मैन बायपास रोड किनारे नाले से लगे एक प्लाट पर कुछ लोग भूमिपूजन करके चबूतरे का निर्माण कर रहे हैं। इसी बीच थाने में हथाईखेड़ा के आसिफ मुनीर पहुंचे और उन्होंने उनकी जमीन पर चबूतरे का निर्माण करने की बात कही। निर्माण को लेकर दोनों पक्ष आमने-सामने हो गए। इससे कानून की स्थिति भी बन सकती है।

पत्र के बाद जांच टीम भेजी टीआई के पत्र के बाद एसडीएम और तहसीलदार ने गुरुवार को पटवारियों की टीम मौके पर भेजी। आवेदक असीम मतीन की भूमि खसरा क्रमांक 171/154/1 रकबा 2.38 हेक्टर भूमि का सीमांकन किया गया आवेदक की भूमि रिक्त होकर मौके पर किसी का कब्जा आदि नहीं पाया गया

इस मामले में निर्माण करा रहे रामदास साहू का कहना था कि निजी भूमि पर धार्मिक स्थल बना रहा है। इसके बाद टीम ने जांच प्रतिवेदन एसडीएम और तहसीलदार को सौंपा।



Source link